बढ़ा तीसरी लहर का खतरा! 24 घंटों में मिले कोरोना के 44658 मरीज, 496 की मौत
नई दिल्ली, 27 अगस्त। भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44658 नए मामले सामने आए हैं जबकि 32988 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 496 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3,44,899 हैं जबकि अभी तक 4,36,861 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की बात करें तो वैक्सीन की 61,22,08,542 डोज लोगों को अभी तक लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 79,48,439 कोरोना की डोज लगाई गई है। देश में अभी तक 514954309 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। गुरुवार को 1824931 सैंपल टेस्ट किए गए।

Recommended Video
बड़ी चिंता की बात यह है कि अकेले केरल में हर रोज 30 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी है। केरल में गुरुवार को कोरोना के 30007 मामले सामेन आए हैं वहीं बुधवार को 31445 मामले सामने आए थे। आज कोरोना के जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं उसमे 67 फीसदी से अधिक का योगदान केरल का है। 23 अगस्त के बाद से देश में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अच्छी बात यह है कि देश में 18 साल से ऊपर के 50 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 159 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है जबकि 5108 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 1559 केस आंध्र प्रदेश में 1539, कर्नाटक में 1213 मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications