Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US Elections 2020: पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया आरोप, कहा-कोरोना वायरस से मौत पर नहीं द‍िया सही आंकड़ा

US Elections 2020: पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया आरोप, कहा-कोरोना वायरस से मौत पर नहीं द‍िया सही आंकड़ा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले आज डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के बीच पहली बहस हुई। इस बहस के दौरान कोरोना वायरस को लेकर जो बिडेन ने ट्रंप को घेरा। बहस के दौरान जो बिडेन ने कोरोना वायरस से अमेरिका में हुए मौत के आंकड़ों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप को घेरा तो ट्रंप ने बहस को मोड़ते हुए कहा कि अमेरिका में अधिक मौतें इसलिए हुई, क्योंकि हम सही आंकड़ें दे रहे हैं। बिडेन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का नाम लेते हुए सही आंकड़े नहीं देने का आरोप लगाया। बहस के दौरान बिडेन ने ट्रंप पर अमेरिका में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में नाकाम होने का आरोप लगाया। बिडेन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की।

Recommended Video

    US Presidential Debate: Donald Trump ने India पर Coronavirus को लेकर लगाया ये आरोप | वनइंडिया हिंदी
     US Elections 2020: In First Presidential Debate Donald Trump shifts blame To India And China Over Coronavirus

    बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत इसलिए हुई क्योंकि सरकार इस वायरस के खतरों को जानते हुए भी महामारी को लेकर बेफिक्र रही और इसके संक्रमण को रोकने के लिए कोई तैयारी नहीं की। बिडेन के सवाल के जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने करोना महामारी से सजगता से लड़ा है और लड़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में मौत के आंकड़े सबसे ज्यादा इसलिए है क्योंकि अमरीका सही डेटा दे रहा है, जबकि चीन, रूस और भारत मौत के सही आंकड़े नहीं दे रहे हैं।

    डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना वायरस से मौतों को लेकर भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए बहस के दौरान भारत का नाम लिया और कहा कि आप नहीं जानते हैं कि भारत, चीन और रूस में कितने लोग मारे गए हैं। भारत, चीन और रूस ने मृतकों की सही संख्‍या नहीं दी है। ट्रंप ने बिडेन पर निशाना साधते कहा कि अगर जो बिडेन अमेरिका के राष्‍ट्रपति होते तो अमेरिका में कम से कम 20 लाख लोग मारे गए होते।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+