गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी के लिए खास तोहफा, दुबई में भारतीय छात्र ने तैयार किया शानदार पोट्रेट
PM Modi Stencil Portrait: दुबई में रहने वाले 14 वर्षीय भारतीय छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खास पोट्रेट तैयार किया है, जिसे गणतंत्र दिवस पर पीएम को उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इस पोट्रेट को दुबई में विदेश राज्यमंत्री वी. मुरनीधरन ने रिसीव किया। साथ ही छात्र के इस हुनर की जमकर तारीफ की। भारतीय छात्र ने लॉकडाउन के दौरान ही दुनिया के 92 बड़े नेताओं की पेटिंग बनाई है। जिसमें महात्मा गांधी और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का भी पोट्रेट शामिल है।

दरअसल विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ( V Muraleedharan) तीन दिन की विदेश यात्रा पर यूएई गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने दुबई में केरल के छात्र सरन शशि कुमार (Saran Sasi Kumar) और उनके माता-पिता से मुलाकात की। सरन की आर्ट्स में काफी रुचि है, जिस वजह से उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) की एक पेटिंग तैयार की है, जो 90 सेमी x 60 सेमी की माप वाला 6 लेयर स्टेंशिल पोट्रेट है। सरन ने ये पोट्रेट विदेश राज्यमंत्री को सौंपा। साथ ही इच्छा जताई कि वो इसे गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार स्वरूप दें।
वहीं छात्र के साथ फोटो ट्वीट करते हुए मुरलीधरन ने लिखा कि दुबई में युवा आर्टिस्ट सरन शशि कुमार से मिलकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खूबसूरत पेटिंग बनाई है, जो उन्हें गणतंत्र दिवस पर भेंट स्वरूप दिया जाएगा। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।
9वीं में पढ़ते हैं सरन
सरन दुबई के न्यू इंडियन मॉडल स्कूल में 9वीं के छात्र हैं। जब लॉकडाउन हुआ तो उन्होंने यूएई के शीर्ष नेताओं समेत 92 लोगों के पोट्रेट तैयार किए। पीएम मोदी की जो तस्वीर उन्होंने बनाई है, वो ITBP के एक कार्यक्रम की हैं, जहां पीएम मोदी ने ITBP की गोल टोपी पहनी थी। सरन के मुताबिक इस पोट्रेट को पूरा करने में उन्हें करीब 6 घंटे का वक्त लग गया था। अपनी इस बेहतरीन कला के लिए उन्हें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से ग्रैंड मास्टर सर्टिफिकेशन मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications