9 साल बाद एक बार फिर से गैस मास्क में नजर आए इमरान खान, पुलिस के जाने के बाद सर्मथकों ने मनाया जश्न

पुलिस एक्शन के बाद इमरान खान के घर के बाद उनके समर्थकों ने काफी हंगामा किया। इमरान को गिरफ्तारी से बचाने के लिए जुटे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई। भीड़ को हटाने पुलिस को बल का भी प्रयोग करने पड़ा।

Imran Khan In Gas Mask

Image: Oneindia

पाकिस्तान में इमरान खान को गिरफ्तार करने की हर कोशिश नाकाम साबित हुई। पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और रेंजर्स कमांडो की टीम 22 घंटे बाद आखिरकार उनके बंगले से वापस लौट आई। इमरान खान के घर के बाहर से पुलिस के हटने के बाद माहौल शांत हुआ। इसके इमरान खान को गैस मास्क में घर के बाहर देखा गया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस की कार्रवाई रुकने के बाद इमरान खान अपने घर के बाहर अपने समर्थकों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके कई समर्थकों ने भी गैस मास्क लगा रखा था। इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और प्रशासन के लौट जाने के बाद तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए वीडियो में पीटीआई समर्थक जश्न मनाते दिख रहे हैं।

इससे पहले इमरान खान को गिरफ्तार करने से रोकने के दौरान जमान पार्क में पुलिस और पीटीआई समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई। लाहौर के जमान पार्क इलाके में जंग के मैदान जैसा दृश्य नजर आया। इस दौरान पुलिस ने इमरान खान के समर्थकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे, जिसमें 54 पुलिसकर्मी थे।

इस बीच इमरान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा- पुलिस गोलियां चला रही है। गिरफ्तारी सिर्फ बहाना है, असली मकसद तो मेरी हत्या करना है। ये साजिश लंदन में रची गई थी। इमरान खान पर सरकारी खजाने (तोशेखान) के महंगे उपहारों को सस्ते दामों पर खरीदकर उसे उन्हें महंगे दाम पर बेचने का आरोप है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें 29 मार्च तक गिरफ्तार करने का ऑर्डर जारी किया था।

बुधवार को इमरान ने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी वारंट रद्द करने के लिए याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस गुरुवार सुबह 10 बजे तक जमान पार्क में कोई एक्शन न ले। इमरान को अगर वॉरंट रद्द कराना है तो उन्हें इस्लामाबाद के उसी सेशन्स कोर्ट में पेश होना होगा, जिसने यह वॉरंट जारी किया है।

यह पहली बार नहीं है जब इमरान खान गैस मास्क में नजर आए हैं। 9 साल पहले भी उन्हें गैस मास्क लगाए देखा गया था। 30 अगस्त 2014 को पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग में वह अपने 25 हजार समर्थकों संग इस्लामाबाद पहुंचे थे। पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें मास्क में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+