तीन शादियां करने वाले इमरान खान बोले, ब्रिटेन में बहुत होते हैं तलाक, पाकिस्तानियों ने ही लगाई क्लास
क्रिकेट कैरियर से ही रंगीन मिजाज के लिए मशहूर इमरान खान अपने पुराने रिश्तों की वजह से आज मुश्किल में फंसे हुए हैं। तीन-तीन शादियां करने वाले इमरान खान अब अपनी एक नाजायज बेटी को लेकर मुसीबत मे घिरे हुए हैं।

Imran Khan On Divorce: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, जो अपनी अय्याशियों और प्लेबॉय इमेज के चलते कुख्यात रहे हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में ब्रिटिश सोसाइटी की आलोचना की है। इमरान खान के इंटरव्यू के बाद अब पाकिस्तानी ही उनकी आलोचना कर रहे हैं और उन्हें अपनी गिरहेबां में झांकने के लिए कह रहे हैं। इमरान खान ने ब्रिटिश सोसाइटी की यह कहते हुए आलचना की, कि वहां पर तलाक के काफी घटनाएं होती हैं, जबकि इमरान खान खुद अपनी दो पत्नियों को तलाक दे चुके हैं।

तलाक पर क्या बोले इमरान खान?
पाकिस्तान के न्यूज 92 को दिए गये एक इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने ब्रिटिश समाज की यह कहते हुए आलोचना की, कि वहां तलाक की घटनाएं आम हैं। उन्होंने कहा कि, "अगर आप निजता को आम करते हैं, तो मैंने अपनी आंखों से ब्रिटेन की समाज को तबाह होते हुए देखा है।" उन्होंने कहा कि, "1974 के अंदर जब मैं ब्रिटेन गया था, तो वहां तलाक दर 14 प्रतिशत था और आज तलाक दर 70 प्रतिशत है"। आगे उन्होंने कहा कि,"पाकिस्तान में ऐसा नहीं है, क्योंकि, कुरान फैमिली सिस्टम को बचाता है। इस्लाम आपकी खानदानी निजाम को बचाता है।" इमरान खान का ये बयान अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि एक तरह से उन्होंने ब्रिटिश सोसाइटी के धार्मिक मामलों की भी आलोचना करने की कोशिश की है।
गिरहेबां में झांकिए इमरान खान
इमरान खान के मुंह से तलाक पर निकला ये ज्ञान लोगों को पच नहीं रहा है, क्योंकि ये वही इमरान खान हैं, जो अपनी दो पत्नियों को तलाक दे चुके हैं और तीसरी शादी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, इमरान खान न्यूयॉर्क में रहने वाली 24 साल की एक लड़की के पिता भी हैं, जो उनकी नाजायज संतान हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान चुनाव आयोग में इसकी शिकायत भी की गई है और न्यूयॉर्क कोर्ट के वो दस्तावेज पेश किए गये हैं, जिसमें इमरान खान को उस लड़की का पिता ठहराया गया है। इसके साथ ही इमरान खान के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी रेहम खान ने आरोप लगाया था, कि इमरान खान ने उन्हें उस वक्त तलाक दिया था, जब वो फ्लाइट में थीं और ब्रिटेन में फ्लाइट से उतरने के बाद उन्होंने इमरान खान का तलाक वाला मैसेज देखा था।

सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं इमरान
आपको बता दें कि, जो इमरान खान ब्रिटिश सोसाइटी पर ज्ञान दे रहा है, उनके 6 सेक्स वीडियो पाकिस्तान में लीक हुए हैं, जिनमें इमरान खान महिलाओं से संबंध बनाते दिख रहे हैं। पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान के 25 मिनट के एक वीडियो की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी तक ये वीडियो सार्वजनिक तौर पर लीक नहीं हुआ है, बल्कि पाकिस्तान के कई पत्रकारों और कुछ बड़े नेताओं के पास ये वीडियो पहुंच चुका है। इस वीडियो को देखने वाले कुछ पत्रकारों का कहना है, कि तीन वीडियो में साफ तौर पर इमरान खान हैं और वो वीडियो इतने अश्लील हैं, कि उन्हें किसी सोशल मीडिया नेटवर्क पर शेयर नहीं किया जा सकता है। वहीं, एक पाकिस्तानी पत्रकार का कहना है, कि ये वीडियो इमरान खान के राजनीतिक कैरियर को खत्म कर सकते हैं।

इमरान खान के वीडियो में क्या है?
वीडियो देखने वाले कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने कहा है, कि इस वीडियो में इमरान खान की ही पार्टी की पूर्व सांसद आयला मलिक को साफ तौर पर देखा जा सकता है। आयला मलिक के साथ ही इमरान खान का सेक्स ऑडियो भी लीक हुआ था, जिसमें वो दोनों कामुक बातें करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि, एक वीडियो में इमरान खान एक नवयुवक के साथ लगे हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार रऊफ क्लासरा ने अपने कार्यक्रम का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, कि इमरान खान ने अपने ऑडियो और वीडियो के लीक होने के बाद आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर से संपर्क साधा है और ऐसे वीडियो के लीक होने से रोकने की अपील की है। यानि, एक ऐसा शख्स ब्रिटिश सोसाइटी पर तंज कस रहा है, जो खुद शादियां करने की बीमारी और सेक्स की लत से बीमार है।
मेडिकल टेस्ट से इनकार, अय्याशी में बने बाप... इमरान खान के लिए मुसीबत बनी नाजायज बेटी टैरिन कौन हैं?












Click it and Unblock the Notifications