पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान बने मासूम बच्चा, चीन से की अमेरिका-भारत की बड़ी बड़ी शिकायतें
चीन की सरकारी मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने जोर देकर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी शक्तियों के लिए पाकिस्तान जैसे देशों पर पक्ष चुनने और चीन के साथ अपने संबंधों को कम करने के लिए दबाव बनाता है।
इस्लामाबाद, जून 30: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के सामने अमेरिका की काफी शिकायत की है और मासूम बच्चा बनते हुए चीन के सामने अमेरिका की लंबी चौड़ी शिकायतें की हैं। इमरान खान ने कहा है कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान के ऊपर चीन के साथ संबंध तोड़ने के लिए प्रेशर बनाता रहता है, लेकिन पाकिस्तान ने अमेरिका की बात नहीं मानी है। दरअसल, चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थापना को 100 साल पूरे हो रहे हैं और इस मौके पर इमरान खान पूरी ताकत से चीन को खुश करने में लगे हुए हैं।

चीन से अमेरिका की शिकायत
चीन की सरकारी मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने जोर देकर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी शक्तियों के लिए पाकिस्तान जैसे देशों पर पक्ष चुनने और चीन के साथ अपने संबंधों को कम करने के लिए "दबाव डालना" "बहुत अनुचित" है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि ''दबाव के बावजूद, पाकिस्तान चीन के साथ अपने संबंधों को नहीं बदलेगा या डाउनग्रेड नहीं करेगा क्योंकि दोनों देशों के बीच के संबंध काफी "गहरे" हैं। इमरान खान ने जोर देकर कहा कि, "चाहे कुछ भी हो, दोनों देशों के बीच संबंध हमेशा मजबूत रहेंगे, चाहे हम पर कोई भी दबाव क्यों न डाला जाए, पाकिस्तान अपने संबंधों को बदलने वाला नहीं है।" इमरान खान ने चीन के सरकारी अंग्रेजी चैनल ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क सीजीटीएन से बात करते हुए चीन के सामने अमेरिका की काफी शिकायत की है।
शिकायती बच्चा बने इमरान खान
चीन के सामने प्रधानमंत्री इमरान खान वो बच्चा बनते दिखे, जो बात बात पर अपने पापा से शिकायत करता रहता है। इमरान खान ने चीन की सरकारी चैनल से बात करते हुए अमेरिका, पश्चिमी देश और भारत की भी शिकायत करने से नहीं चूके। इमरान खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि चीन ने हर मौके पर पाकिस्तान का साध दिया है, चाहे पाकिस्तान के अंदरूनी हालात को लेकर कोई स्थिति बनी हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा हो। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान हर मुद्दे पर एक साथ खड़ा रहे हैं। इमरान खान ने कहा कि ''इस क्षेत्र में अजीब कंपिटीशन चल रहा है और ये सार्वजनिक है। उन्होंने कहा कि ''संयुक्त राज्य अमेरिका चीन से सावधान है और अमेरिका और चीन जिस तरह से एक दूसरे को देखते हैं, वो समस्या पैदा करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्वाड का निर्माण किया हुआ है, जिसमें जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत भी शामिल है। और ये एक गंभीर बात है''

''पाकिस्तान पर पक्ष लेने का दवाब''
इमरान खान ने चीनी की सरकारी मीडिया से कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी शक्तियों के लिए पाकिस्तान जैसे देशों पर पक्ष लेने के लिए दबाव डालना "बहुत अनुचित" है। उन्होंने सवाल किया कि, "हमें पक्ष क्यों लेना है? हमारे सभी के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए,"। प्रधानमंत्री इमरान ने चीनी सरकारी चैनल को बताया कि कैसे चीन हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा है। और भारत के साथ भी जब-जब पाकिस्तान के संबंध खराब हुए हैं, चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया है। इमरान खान ने कहा कि अच्छे समय में हर कोई साथ रहता है, लेकिन कठिन समय में चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया है और चीन के लोगों में पाकिस्तान के लोगों के लिए हमेशा विशेष स्नेह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications