भारत की तस्वीरें चुराकर इमरान खान ने कहा 'बदल रहा है पाकिस्तान', पाकिस्तानी नेता ने ही की बोलती बंद
इमरान खान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को दिखाने के लिए भारत की तस्वीरों को पाकिस्तान में दिखाया।
इस्लामाबाद, अगस्त 28: इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बने तीन साल हो चुके हैं और इस मौके पर इमरान खान अपनी उपलब्धियों का ढोल पीट रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान जैसे देश में लगातार तीन सालों तक प्रधानमंत्री बने रहना अपने आप में ही एक उपलब्धि है, लेकिन इमरान खान ये दावा कर रहे हैं कि उनके शासनकाल में पातिस्तान बदल रहा है। लेकिन, इमरान खान ने अपने दावे को हकीकत बताने के लिए जिन तस्वीरों को शेयर किया, उन्हें लेकर वो पानी-पानी हो चुके हैं।

भारत की तस्वीरें की शेयर
पाकिस्तान तहरीकए-ए-इंसाफ, ये है इमरान खान की पार्टी का नाम। और पार्टी के सर्वेसर्वा इमरान खान ही हैं। इमरान खान की पार्टी इन दिनों सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है और पूरे पाकिस्तान में बैनर्स, पोस्टर्स के जरिए लोगों को बता रही है कि इमरान खान ने कितने काम किए हैं। लेकिन, जिन तस्वीरों को इमरान खान की पार्टी ने शेयर किया है, वो भारत की हैं। पाकिस्तान की प्रमुख विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन ने इमरान खान की पोल खोलकर रख दी है और सबूतों के साथ कहा है कि इमरान खान की पार्टी ने अपनी उपलब्धियों का बखान करने के लिए भारत से तस्वीरें चोरी कर ली हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के इस खुलासे के बाद इमरान खान पानी-पानी हो गये हैं और पूरे पाकिस्तान में उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

भारतीय वेबसाइट से तस्वीरें चोरी
रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी ने भारतीय वेबसाइट से तमाम तस्वीरें चुराई हैं, जिसमें भारत के विकास की बातें की गई हैं। इतना ही नहीं, इमरान खान की पार्टी ने जिन ब्रॉशर और पोस्टर्स को बनवाया है, उनमें भी भारत की तस्वीरों का ही इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही मामले का खुलासा हुआ, ठीक वैसे ही इमरान खान और उनकी पार्टी ने चुप्पी साध ली है। नवाज शरीफ की पार्टी की प्रमुख नेता मरियम औरंगजेब ने ट्वीट कर इमरान खान की बोलती बंद कर दी है।

इमरान खान की बोलती बंद
आपको बता दें कि फौज की कृपा से इमरान खान ने 18 अगस्त 2018 को पाकिस्तान में प्रधानमंत्री का पद संभाला था। इस चुनाव में इमरान खान के लिए पाकिस्तानी फौज के ऊपर बैटिंग करने का जबरदस्त आरोप लगा था और आज भी पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान को इलेक्टेड नहीं, बल्कि सलेक्टेड प्रधानमंत्री बताते हैं। इमरान खान की पार्टी ने इसी महीने अपने तीन साल पूरे किए हैं, जिसको लेकर इमरान खान की पार्टी ने अपनी उपलब्धियों का बखान किया है। जिसपर नवाज शरीफ की पार्टी की प्रमुख नेता मरियम नवाज ने ट्वीट में कहा कि 'पीटीआऊ ने जो भी बैनर पोस्टर और ब्रॉशर जारी किए हैं, उनमें सभी तस्वीरें भारत की हैं।' इतना ही नहीं, सबूत के तौर पर मरियम औरंगजेब ने उस भारतीय वेबसाइट का नाम भी सार्वजनिक कर दिया, जहां से तस्वीरें चोरी की गईं थीं।

कर्ज लेकर सरकार चलाते इमरान
इमरान खान की इस चोरी पर विपक्ष हमलावर हैं तो इमरान खान और उनकी पार्टी ने चुप्पी साध ली है। कोई भी प्रवक्ता इमरान खान की इस चोरी पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। वहीं, पाकिस्तानी अवाम पूछ रही है कि इमरान खान, जो हमेशा भारत का विरोध करते हैं, उन्हें अगर झूठ बोलनवा ही था तो किसी और देश की तस्वीर ले लेते, क्योंकि पाकिस्तान में तो विकास हुआ नहीं है और नाही पाकिस्तान बदला है। आपको बता दें कि जो इमरान खान विदेशों से कर्ज लेने का विरोध किया करते थे, वो अब विदेशों से कर्ज लेकर ही अपनी सरकार चला रहे हैं। इसी हफ्ते आईएमएफ ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर रुपये कर्ज और दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर इस वक्त करीब 12 अरब डॉलर का कर्ज है।
निशाने पर इमरान खान
वहीं, मरियम औरंगजेब ने इमरान खान की इस हरकत पर कहा कि ''सरकार की स्थिति को समझा जा सकता है। इमरान खान ने अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए भारतीय तस्वीरों को सहारा लिया है। यदि सरकार ने कुछ किया होता तो वो पाकिस्तान की तस्वीरों को दिखाती और इमरान खान को झूठ बोलने की जरूरत नहीं पड़ती''। वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा कि 'असलियत ये है कि इमरान खान ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications