23 साल बाद पहली बार पाकिस्तानी PM का रूस दौरा, यूक्रेन संकट के बीच मास्को पहुंचेंगे इमरान खान

मास्को, 20 फरवरी: 1999 के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई प्रधानमंत्री रूस दौरे पर पहुंच रहा है। रूस ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के रूस दौरे का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। रविवार को क्रेमलिन प्रेस सेक्रेटरी दमित्री पेस्कोव ने घोषणा की है कि इमरान खान 23 और 24 फरवरी को अपने पहले आधिकारिक रूस दौरे पर पहुंचेंगे। 23 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री रूस की यात्रा पर जा रहा है। इमरान खान की यह रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को कम करने में जुटी हुई है। लेकिन, रूस का रवैया कभी हल्का और कभी काफी आक्रामक हो जा रहा है।

Pakistani Prime Minister Imran Khan will go on a two-day visit to Russia on 23-24 February, 23 years ago Nawaz Sharif did the last visit as PM

रूस में पुतिन से भी मिल पाएंगे इमरान खान
क्रेमलिन प्रेस सेक्रेटरी के मुताबिक इस यात्रा के दौरान पाकिस्तानी पीएम को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात का मौका मिलेगा। स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक पेस्कोव से जब उनकी पुतिन से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि 'हां' इमरान की दो दिवसीय यात्रा के दोनों की मुलाकात होगी। इससे पहले कुछ ऐसी रिपोर्ट थी कि इमरान रूस जा तो सकते हैं, लेकिन पुतिन से वे मिल नहीं पाएंगे।

नवाज शरीफ रूस जाने वाले अंतिम पाकिस्तानी पीएम
इससे पहले 1999 के मार्च में तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ रूस गए थे और वह किसी भी पाकिस्तानी पीएम का अंतिम रूस दौरा था। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब पिछले महीने ऐसी खबरें आई थीं कि रूसी राष्ट्रपति के इस साल पाकिस्तान जाने को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।

पुतिन भी इस साल जा सकते हैं पाकिस्तान
दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान पहले ही पुतिन को अपने देश आने का औपचारिक बुलावा दे चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने दोनों नेताओं की टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इमरान ने उनसे पाकिस्तान आने का निवेदन किया था। पाकिस्तानी अखबार ने यह भी कहा था कि पुतिन की यात्रा को लेकर दोनों देशों के बीच पिछले दो साल से बातचीत चल रही है, लेकिन कोविड-19 समेत कई वजहों से यह कार्यक्रम साकार नहीं हो सका।

रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर रूस चाहता है कि वह पाकिस्तान में कुछ बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा करें। इससे पहले इमरान की रूस यात्रा को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत होने के आसार जता चुके हैं। इमरान खान की यह रूस यात्रा अंतरराष्ट्रीय माहौल के नजरिए से इसलिए अहम है, क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच भारी तनाव की स्थिति है और चीन रूस के काफी करीब आ रहा है। जबकि, पाकिस्तान और चीन के ताल्लुकात कई वजहों से बहुत ही करीबी बन गए हैं। (तस्वीर-फाइल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+