Kerala Floods: इमरान खान ने कहा- पाकिस्तान हर संभव मदद करने को तैयार
इस्लामाबाद। केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी दुख व्यक्त किया है। इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों की तरफ से हम उन लोगों के लिए प्रार्थनाएं और करते हैं, जो केरल में बाढ़ से तबाह हो गए हैं। इमरान खान ने कहा कि हम हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। केरल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद, दुनियाभर के देश मदद के लिए आगे आए हैं। हालांकि, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान की भारत में आई केरल बाढ़ पर पहली प्रतिक्रिया दी हैं।

केरल बाढ़ में अब तक करीब 400 लोगों की मौत हुई है और 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, करीब 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। केरल में आई बाढ़ का मुख्य कारण क्लाइमेट चेंज से लेकर अवैध निर्माण माना जा रहा है।
बता दें कि केरल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सदी की सबसे भयावह त्रासदी झेल रहे केरल के लोगों को अब जाकर बारिश से राहत मिली है जबकि कई इलाकों में पानी कम होने के बाद जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। केरल के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास लोगों ने किए हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी लोग मदद के लिए आगे आए हैं और इस मुसीबत की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications