Imran Khan: रेखा-जीनत- बेनजीर से अफेयर,43 की उम्र में रचाया पहला ब्याह, दिलचस्प है Playboy इमरान खान की कहानी
इमरान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। तीन बार शादी करने वाले इमरान खान का नाम कई फिल्मी अभिनेत्रियों से भी जुड़ चुका है।

Playboy Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वजह है तोशाखाना मामले में उनकी गिरफ्तारी को लेकर हुआ जबरदस्त तमाशा। जिस तरह से इमरान खान के घर पर पुलिस और उनके समर्थकों के बीच झड़प और हंगामा देखा गया। उसने वहां की कानून व्यवस्था पर सवाल तो खड़े किए ही हैं, वहीं दूसरी ओर दुनिया को इमरान खान जो ताकत दिखाना चाहते थे, उसमें वो सफल भी होते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान से लेकर इंटरनेशनल मीडिया में सुर्खियां बने इमरान खान को फिलहाल के लिए तो हाईकोर्ट से राहत मिल गई है क्योंकि अदालत ने आदेश दिया है कि अगर इमरान कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दें तो उन्हें इस्लामाबाद पुलिस अरेस्ट नहीं करेगी।

गिरफ्तारी को लेकर हंगामा
ये तो है अदालती एक्शन, जिस पर आगे क्या होगा, ये तो आने वाला वक्त बता देगा लेकिन पाकिस्तानी चैनल इमरान खान के इस एक्शन पर काफी सवाल खड़े कर रहे हैं, उनका कहना है कि जिस तरह से इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा मचा, उसे देखकर ये बिल्कुल नहीं लगता कि ये सबकुछ मिनटों में घटित हो गया।
Playboy इमरान खान की कहानी
बल्कि ये तो कुछ और ही इशारा करता है, कोर्ट के आदेश के बावजूद इमरान का सामने नहीं आना। पुलिस से झड़प, उनके समर्थकों का भारी संख्या में उनके आवास का घिराव करना, ये बताने के लिए काफी है कि शायद इमरान खान को पहले से अंदेशा था इसलिए उन्होंने इस पूरे मामले की पटकथा इस अंदाज में लिखी है। तो वहीं उनके आलोचक उन्हें सियासत का भी Playboy करार दे रहे हैं।

पश्तून के नियाजी का रंगीला इतिहास
आपको बता दें कि एक मशहूर क्रिकेटर से पीएम की कुर्सी तक पहुंचने वाले इमरान खान की अब तक की जर्नी काफी दिलचस्प रही है। बैट-बॉल के गेम में अपने करिश्माई अंदाज से खिलाड़ियों को चारों खाने चित्त करने वाले पश्तून का नियाजी अपने रंगीले मिजाज के लिए हमेशा से लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना रहा।
नामचीन और ग्लैमरस अभिनेत्रियों से अफेयर!
क्रिकेट की दुनिया में जब इमरान खान का सितारा बुंलदी पर था, तब उनके अफेयर की खबरें हमेशा न्यूज की हेडलाइंस बनती थीं। उनका नाम बॉलीवुड की भी कुछ नामचीन और ग्लैमरस अभिनेत्रियों से भी जोड़ा गया। उनके अफेयर के बारे में उनकी पूर्व पत्नी रेहम ने भी अपनी आत्मकथा में लिखा था।

जीनत अमान के प्रेम में गिरफ्तार!
70-80 के दशक में इमरान खान हिंदी फिल्मों की सबसे सेक्सी और हॉट अभिनेत्री जीनत अमान के प्रेम में गिरफ्तार थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने जीनत के साथ कुछ वक्त व्यतीत किया था लेकिन जीनत ने उन्हें उतनी तवज्जो नहीं दी क्योंकि वो उस वक्त खुद अपने दूसरे रिलेशनशिप में बिजी थीं।
मशहूर अभिनेत्री रेखा से अफेयर
इसके बाद 11 जून, 1985 को स्टार न्यूजपेपर में एक खबर छपी थी कि एक ग्रैंड पार्टी में इमरान खान ने अपने दोस्तों के बीच ये कहकर चौंका दिया था कि उन्होंने बॉलीवुड की उस खूबसूरत हसीना के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है, जिसके पीछे आधी फिल्म इंडस्ट्री है। बता दें कि इमरान खान यहां पर मशहूर अभिनेत्री रेखा की बात कर रहे थे।
इमरान और रेखा शादी करने वाले थे?
भारतीय फिल्म जर्नल मूवी के हवाले से स्टार न्यूजपेपर ने खबर छापी थी, जिसमें लिखा था कि इमरान और रेखा शादी करने वाले थे लेकिन रेखा की मां इस रिश्ते में दीवार बन गईं। हालांकि इस खबर पर तो इमरान खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी बिल्कुल नहीं
लेकिन इस खबर के प्रकाशित होने के बाद इमरान खान को वो बयान काफी सुर्खियों में रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी के बारे में सोच ही नहीं सकते हैं।

बेनजीर भुट्टो से था रिश्ता
यही नहीं इमरान खान का रिलेशन पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के भी साथ रहा था, दोनों साथ में ऑक्सफोर्ड में पढ़ते थे लेकिन ये रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंचा।
43 की उम्र में रचाया पहला ब्याह
अफेयर के किस्सों के बीच में इमरान खान ने पूरी दुनिया को उस वक्त तब चौंका दिया था जब 1995 में उन्होंने अपने से आधी उम्र की ब्रिटेन बाला जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी कर ली थी। बता दें कि शादी के वक्त इमरान की उम्र 43 थी और जेमिमा 21 वर्ष की थीं। ये शादी 9 साल चली लेकिन साल 2004 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। इस शादी से दोनों को दो बेटे भी हैं।

इमरान ने की है तीन शादी
लेकिन इसके बाद 2015 में इमरान ने दूसरी बार निकाह किया और इस बार उनकी बेगम थीं बीबीसी की जर्नलिस्ट रेहम खान, जिनसे इनकी शादी मात्र एक साल के अंदर ही खत्म हो गई। इमरान ने 2018 में तीसरी बार शादी पांच बच्चों की मां बुशरा बीबी से की, जो कि एक आध्यात्मिक गुरु कहलाती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि इमरान और बुशरा भी अब साथ नहीं है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है।

अपने आप को Playboy कहकर चौंका दिया
शादी और अफेयर की खबरों के बीच बीते दिनों इमरान खान अपने दो ऑडियो क्लिप की भी वजह से सुर्खियों में रहे, उनके दो ऑडियो वायरल हुए थे, जिसमें उन्होंने किसी महिला से अश्लील टॉक की थी। जिसके बाद इमरान खान की जबरदस्त आलोचना हुई थी लेकिन इसी बीच इमरान खान ने खुद अपने आप को Playboy कहकर चौंका दिया था।

ऑडियो क्लिप में थी अश्लील बातें
दरअसल जब ऑडियो क्लिप को लेकर इमरान खान पर विरोधी वार कर रहे थे तब उन्होंने कहा था कि ये क्लिप सेना बना रही है।
'मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं एक फरिश्ता हूं'
उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगस्त 2022 में एक मीटिंग के दौरान बाजवा ने मुझे 'प्लेबॉय' कहकर भी संबोधित किया था। जिस पर मैंने उनसे कहा कि 'हां था मैं प्लेबॉय लेकिन वो मेरा पास्ट है, मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं एक फरिश्ता हूं।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications