Imran Khan: कौन है ISI का अधिकारी 'डर्टी हैरी', जिन्हें इमरान खान ने अपनी हालात का बताया जिम्मेदार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जिसे उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने गैरकानूनी करार दिया है।

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने भ्रष्टाचार के आरोपों सामना करने के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने उनका एक वीडियो जारी किया।
इस वीडियो में इमरान खान ने एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात की, जिसे उन्हें 'ब्रिगेडियर' और 'डर्टी हैरी' कहा है। उन्होंने दावा किया, कि इस शख्स ने दो बार उनकी हत्या की कोशिश की और यही शख्स पाकिस्तान के पत्रकार, अरशद शरीफ की हत्या के लिए भी जिम्मेदार है।
इमरान खान ने गिरफ्तारी से एक दिन पहले भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इस अधिकारी पर कत्ल की कोशिश का आरोप लगाया था, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से काफी सख्त प्रतिक्रिया दी गई।
इमरान खान ने अपने वीडियो बयान में पत्रकार अरशद शरीफ की मां की उस चिट्ठी का हवाला दिया, जिसे शरीफ की मां रिफत आरा अल्वी ने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल को लिखी थी। उस चिट्ठी में उन्होंने अपने बेटे की हत्या की जांच के लिए एक उच्च अध्यक्षता वाले न्यायिक आयोग के गठन का अनुरोध किया था।
जिसके बाद सवाल उठता है, कि आखिर आईएसआई का वो अधिकारी कौन है। इमरान खान अपने बयान में उस अधिकारी का नाम ब्रिगेडियर फैसल निसार बता रहे हैं। लिहाजा, आईये जानते हैं, कि आईएसआई का ये अधिकारी कौन है और ये कितना खतरनाक है?
अरशद शरीफ की केन्या में हत्या
इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट में इस अधिकारी के करतूतों के बारे में बताया गया है। जिसके मुताबिक, इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) जांच टीम ने रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सार्वजनिक रूप से सुलभ डेटा के पन्नों को खंगालने के बाद पत्र को खोजा और अरशद शरीफ की हत्या के बारे में जानने की कोशिश की।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र में प्रकाश डाला गया है, कि किस तरह से अरशद शरीफ ने पिछले साल अप्रैल में इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी सैन्य संस्थान पर सवाल खड़े किए थे और किस तरह से पाकिस्तानी सेना की आलोचना करने के लिए उनकी केन्या में गोली मारकर हत्या करवा दी गई।

अरशद शरीफ की हत्या ने इंटरनेशनल ऑब्जर्वर्स, राजनेताओं और पत्रकारों के बीच में गुंडागर्दी का शक पैदा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद शरीफ को अपने ऊपर हमला होने का अंदाजा हो गया था और वो देश छोड़कर निकल गये थे। वो देश छोड़कर कहां गये, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी और केन्या में उनकी हत्या होने से पहले उनके दोस्तों को भी यही पता था, कि अरशद शरीफ दुबई और लंदन में रह रहे हैं।
इस चिट्ठी में पाकिस्तानी सेना के उस शक्तिशाली घेरे का जिक्र है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम का नाम था और उनके खिलाफ एक इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी पत्रकार अरशद शरीफ कर रहे थे।
जिसके बाद उन्हें ब्रिगेडियर मुहम्मद शफीक मलिक उर्फ 'गांजा शैतान', ब्रिगेडियर फहीन रजा और आईएसआई के डीजी (सी) मेजर जनरल फैसल नसीर की तरफ से मौत की धमकियां मिलनी शुरू हो गईं।
यानि, ये वही आईएसआई के डीजी (सी) मेजर जनरल फैसल नसीर हैं, जिनके साथ इमरान खान की ठन गई है और जिनपर उन्होंने दो बार जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है। इमरान खान ने फैसल नसीर को 'डर्टी हैरी' कहकर संबोधित किया है।
इमरान खान पहले भी कई बार कह चुके हैं, कि सेना प्रमुख पाकिस्तान की राजनीति में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं और देश के "भ्रष्ट माफियाओं" का पक्ष लेने के लिए उन्होंने सैन्य "सर्कल" बना रखा है, जिसमें हर किसी को उनका आदेश मानना पड़ता है। इमरान खान ने कहा, कि ये सर्किल नहीं चाहता है, कि वो दोबारा पाकिस्तान की सत्ता में आएं।
ISI का 'डर्टी हैरी'
फैसल नसीर को 1992 में पाकिस्तानी सेना में नियुक्त किया गया था। उन्हें हाल ही में अक्टूबर में ब्रिगेडियर रैंक से मेजर जनरल के पद पर प्रमोशन दिया गया था। बलूचिस्तान और सिंध में अपनी भूमिका के लिए नसीर को 'सुपर जासूस' के रूप में भी जाना जाता था।
Recommended Video

पिछले साल मेजर जनरल फैसल को डीजी (सी) नियुक्त किया गया था, जिसके बाद वो आईएसआई के दूसरे नंबर के कमांडर बन गये, जिसका काम देश की आंतरिक सुरक्षा और प्रतिवाद संबंधी मामलों को संभालना है। वर्तमान में, वह डीजी आईएसआई के बाद पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंसी आईएसआई में सर्वोच्च रैंक पर हैं।
उनका नाम पहली बार पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) नेता द्वारा ही सामने लाया गया था, जब इमरान खान उनके करीबी सहयोगी शाहबाज़ गिल को अगस्त 2022 को इस्लामाबाद में गिरफ्तार किया गया था। इस समय के दौरान, इमरान खान ने पहली बार 'डर्टी हैरी' का जिक्र किया था। इमरान खान का आरोप है, कि डर्टी हैरी की वजह से ही उनका ये हाल हुआ है और वो डर्टी हैरी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा हो पाएगा या नहीं, फिलहाल नहीं कहा जा सकता है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications