रेहम खान ने कसा पूर्व पति इमरान खान की तीसरी पत्नी पर तंज, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तानी नेता इमरान खान की तीसरी शादी को लेकर उनकी पूर्व दूसरी पत्नी ने तंज कसा है। इमरान खान ने हाल ही में आध्यात्मिक गुरू बुशरा मनेका से शादी की है। रेहम ने उनकी शादी की फोटो को लेकर तंज कसा है। वहीं उनके इस तंज पर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने मजे लिए हैं।

इस्लामाबाद। पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तानी नेता इमरान खान की तीसरी शादी को लेकर उनकी पूर्व दूसरी पत्नी ने तंज कसा है। इमरान खान ने हाल ही में आध्यात्मिक गुरू बुशरा मनेका से शादी की है। कुछ दिन पहले दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं जिसमें बुशरा बुर्का पहने नजर आ रही थीं। उनकी इसी फोटो को लेकर तंज कसा है। वहीं उनके इस तंज पर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने मजे लिए हैं।
इमरान खान की तीसरी पत्नी पर कसा तंज
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और तेहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष की पूर्व दूसरी पत्नी ने उनकी तीसरी पत्नी पर तंज कसा है। रेहम खान ने उनकी तीसरी पत्नी की शादी की फोटो ट्वीट की है। इस फोटो में एक तरफ आम महिला है, वहीं दूसरी तरफ इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा हैं। इस फोटो पर सामान्य लड़की के साथ लिखा है 'इस्लामिक बुर्का'। वहीं बुशरा की फोटो के साथ लिखा है 'पॉलीटिकल बुर्का।'

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों ने बोला हमला
इस फोटो को ट्वीट करते हुए रेहम ने लिखा, 'मैं उन सभी महिलाओं की इज्जत करती हूं जो निजी कारणों से हिजाब पहनती हैं। मुझे उन लोगों से आपत्ति है जो वोटों के लिए ऐसा करते हैं।' रेहम के इस ट्वीट के बाद से ही उन्हें तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। समर्थकों ने लिखा है कि उन्हें ये ट्वीट डिलीट कर देना चाहिए।
लोगों ने ट्वीट की रेहम में बुर्के की फोटो
कुछ ट्विटर यूजर्स ने तो रेहम खान की बुर्का पहने हुए भी फोटो ट्वीट की। वहीं कुछ ने उनके बुर्के के समर्थन में किए गए ट्वीट खोज निकाले।
ये भी पढ़ें: मिलिए इमरान की तीसरी वाइफ, नकाब में रहने वाली 5 बच्चों की मां पिंकी पीर से












Click it and Unblock the Notifications