IMF Ukraine Deal: पाकिस्तान को दुत्कार, यूक्रेन को भरपूर प्यार, पहली बार जंग लड़ रहे देश को मिलेंगे पैसे
IMF की ओर से युद्ध में शामिल किसी देश के लिए यह पहला लोन है जिसके आने वाले हफ्तों में मंजूर होने की उम्मीद है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन की मदद के लिए IMF ने नियम में बदलाव किये हैं।

Image: Oneindia
पाकिस्तान काफी समय से 6.5 बिलियन डॉलर के लोन के लिए IMF के पीछे चक्कर लगा रहा है मगर अब तक उसे एक भी फूटी कौड़ी नसीब नहीं हुई है। IMF ने एक बार फिर से साफ कर दिया कि पाकिस्तान को लोन प्रोग्राम को अनलॉक करने के लिए कुछ और शर्तों को पूरा करना होगा। इस बीच IMF एक साल से भी अधिक समय से जंग में घिरे यूक्रेन को भारी भरकम लोन देने जा रही है।
पहली बार युद्ध से जूझ रहे देश को मदद
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का कहना है कि उसने यूक्रेन के साथ 15.6 बिलियन डॉलर के फंडिंग को लेकर एक समझौता किया है। इस पैकेज का उद्देश्य रूसी हमले के बाद वित्तीय संकट से जूझ रही यूक्रेन के खजाने को बढ़ाना है। यह रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन को मिले सबसे बड़े वित्तीय पैकेजों में से एक होगा। IMF ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि 77 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब वह किसी युद्धरत देश की वह मदद करेगा। आने वाले हफ्तों में इस समझौते को अंतिम रूप से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
आर्थिक स्थिति सुधारना मकसद
IMF ने कहा कि वो युद्धग्रस्त यूक्रेन की खराब हो चुकी आर्थिक दशा को सुधारने के लिए यह पैकेज दे रहा है। IMF के अधिकारी गेविन ग्रे ने एक बयान में कहा, "यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव जारी है। बीते एक साल में यूक्रेन की आर्थिक गतिविधि में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है, पूंजीगत स्टॉक का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और गरीबी का स्तर बढ़ गया है।"
2 चरणों में किया गया डिजायन
IMF का यूक्रेन को दिया जाने वाला ऋण कार्यक्रम 2 चरणों के लिए डिजाइन किया गया है। यूक्रेन के वित्त मंत्रालय ने 22 मार्च को कहा कि यह प्रोग्राम 'यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से फंडिंग को जुटाने में मदद करेगा। साथ ही मैक्रो-फाइनेंशियल स्थिरता बनाए रखने और युद्ध के बाद पुनर्निर्माण का मार्ग सुनिश्चित करेगा।' पहला चरण 12 से 18 महीने तक चलेगा जिसमें राजकोषीय घाटे को कम करना, वित्तीय स्थिरता बढ़ाना आदि लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जबकि दूसरे चरण में मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता और देश की रिकवरी को मजबूती देना शामिल है।
ऋण लौटा पाएगा यूक्रेन?
यूक्रेन की ध्वस्त हो चुकी अर्थव्यवस्था और उच्च स्तर के भ्रष्टाचार को देखते हुए, यह संभव नहीं लगता कि यह देश इतना भारी भरकम लोन अमेरिका को लौटा पाएगा। यह स्पष्ट नहीं है कि कीव पैसे वापस करने का इरादा कैसे रखता है। IMF ने हाल ही में 'असाधारण उच्च अनिश्चितता' का सामना करने वाले देशों को ऋण देने के लिए एक नियम में बदलाव किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह बदलाव यूक्रेन को देखते हुए किया गया है।
अमेरिका IMF का सबसे बड़ा शेयरधारक
IMF को उम्मीद है कि यूक्रेन की अर्थव्यवस्था इस साल मामूली कमी या वृद्धि दर्ज करेगी। आपको बता दें कि यूएस IMF का सबसे बड़ा शेयरधारक है और खर्च किए गए धन के मामले में यूक्रेन का सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। पिछले फरवरी में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से दुनिया भर से यूक्रेन की मदद की जा रही है। इस साल की शुरुआत में, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त अमेरिकी सैन्य सहायता की घोषणा की थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications