IMF ने पाकिस्तान को दिया 440 वोल्ट का झटका, इमरान खान के नये पाकिस्तान का हाल देखिए...

आईएमएफ ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए पूरे देश में बिजली बिल टैरिफ और इनकम टैक्स बढ़ाने के लिए कहा है।

इस्लामाबाद, अक्टूबर 08: जिस मुल्क की नीति कट्टरपंथी होगी, उस मुल्क का क्या हाल हो सकता है, वो आप पाकिस्तान की स्थिति देखकर काफी आसानी से समझ सकते हैं। पाकिस्तान में एक डॉलर का वैल्य 171 पाकिस्तानी रुपया के बराबर हो चुका है, ऐसे में आप पाकिस्तान में महंगाई की क्या स्थिति हो सकती है, इसका अंदाजा काफी आसानी से आप लगा सकते हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान कर्ज के पैसों पर पलता है, लेकिन इस बार आईएमएफ ने पाकिस्तान को बहुत जोर का करंट दिया है।

पाकिस्तान को महंगाई का करंट

पाकिस्तान को महंगाई का करंट

जो देश कर्ज के पैसों पर पलता है, उस देश की औकात क्या रह जाती है, वो आप पाकिस्तान की स्थिति देखकर समझ जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान से बिजली शुल्क बढ़ाने की मांग की है। पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज के मुताबिक, आईएमएफ अधिकारियों और पाकिस्तान के बीच 1 बिलियन अमरीकी डालर की ऋण किस्त जारी करने के लिए वर्चुअल बातचीत की गई है, जिसमें आईएमएफ ने पाकिस्तान की सरकार को कहा है कि वो पहले देश में बिजली की दरों को बढ़ाए। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आईएमएफ ने कहा कि, "बिजली की दरों में 1.40 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की जानी चाहिए।"

हर तरह का टैक्स बढ़ाए पाकिस्तान

हर तरह का टैक्स बढ़ाए पाकिस्तान

आईएमएफ ने पाकिस्तान की सरकार को सिर्फ बिजली बिल ही बढ़ाने के लिए नहीं कहा है। बल्कि आईएमएफ ने पाकिस्तान सरकार को कहा है कि वो देश में इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स और रेगुलेटरी ड्यूटी कलेक्शन बढ़ाने के लिए और कदम उठाए। आईएमएफ ने पाकिस्तना की फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू से इस संदर्भ में कदम उठाने को कहा है। पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच वर्चुअल वार्ता का आज तीसरा दिन है। आईएमएफ द्वारा 1 बिलियन अमरीकी डालर की ऋण किस्त के लिए बातचीत चल रही है और यह यह बातचीत इस हफ्ते भी जारी रहने वाली है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने बताया कि, अगस्त में देश को विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) आवंटन के हिस्से के रूप में आईएमएफ से 2.75 बिलियन अमरीकी डालर प्राप्त हुए हैं।

225 अरब इनकम टैक्स जुटाए पाकिस्तान

225 अरब इनकम टैक्स जुटाए पाकिस्तान

वहीं, पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ ने पाकिस्तान सरकार को 225 अरब रुपये इनकम टैक्स से और जुटाने के लिए कहा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान सरकार की आयात नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, सरकार की नीति से आयात की स्थिति खराब हुई है और राजस्व प्रदर्शन की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए आईएमएफ ने पाकिस्तान से लगभग 225 बिलियन रुपये का आयकर लगाने को कहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार आईएमएफ योजना आयकर स्लैब की संख्या को कम करने और आयकर अध्यादेश की दूसरी अनुसूची के तहत वर्तमान में दी गई आयकर छूट को वापस लेने को कह रही है, जिसमें पेंशनभोगी भी शामिल हैं।

भयानक स्तर पर बढ़ेगी महंगाई

भयानक स्तर पर बढ़ेगी महंगाई

पाकिस्तान में बिजली बिल पहले से ही काफी ज्यादा है और अब अगर 1 रुपये 40 पैसे और दाम बढ़ा दिए तो इमरान खान सरकार पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ेगा। इसके साथ ही आईएमएफ के प्रेशर में आकर सरकार को हर करह के टैक्स बढ़ाने पड़ेंगे, यानि पाकिस्तान के आम आदमियों का महंगाई की चक्की में पिसना तय है। लेकिन, इमरान सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि, जैसे ही लोगों का विरोध बढ़ेगा, वो हर बार की तरफ एक बार फिर से 'आपने घबराना नहीं है' वाला कार्ड खेलकर पाकिस्तान की जनता को उल्लू बनाना शुरू कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+