भारतीय मानेक सरकार निकला कैलिफोर्निया फायरिंग घटना का दोषी

कैलिफोर्निया। अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर की हत्या कर सुसाइड करने वाले स्‍टूडेंट की पहचान हो गई है। इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट की पहचान भारतीय अमेरिकी मैनक सरकार के तौर पर हुई है।

IIT Kharagpur student Mainak Sarkar killed professor and wife in UCLA firing

आईआईटी खड़गपुर के स्‍टूडेंट रहे सरकार ने आत्महत्या करने से पहले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया लॉस एंजिलिस (यूसीएलए) के ऑफिस में प्रोफेसर विलियम क्लुग की गोली मार कर हत्या की थी। प्रोफेसर को मारने से पहले मानेक ने अपनी पूर्व पत्नी का भी मर्डर किया था।

मिनेसोटा इलाके में रह रही एशले हस्ती सरकार की पूर्व पत्‍नी थी और उसका सरकार ने वहीं मर्डर किया। दोनों की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। मिनेसोटा इलाके में जब पुलिस उसका घर तलाश रही थी, तब वहां से एक 'डेथ लिस्‍ट' मिली, जिससे अधिकारियों को एशले का शव बरामद करने में मदद मिली।

गोलीबारी की घटना बुधवार को हुई थी, जिसके बाद कैंपस को पूरी तरह से बंद कर फेडरल एजेंट सहित सैकड़ों पुलिस अधिकारियों को वहां तैनात कर दिया गया था। सरकार ने प्रोफेसर पर अपना कंप्यूटर कोड चुराकर उसे किसी दूसरे को देने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+