Video: जब ट्रंप ने कहा अब चुनावों में कोई छेड़छाड़ मत करना और मुस्‍कुरा दिए पुतिन

ओसाका। साल 2016 में जब अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव हुए थे तो उस समय रूस और यहां के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन पर चुनावों में हस्‍तक्षेप करने का आरोप लगा था। लेकिन शुक्रवार को जब जापान के ओसाका में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष ब्‍लादिमिर पुतिन से मुलाकात की तो इस मुद्दे पर वह काफी मजाकिया मूड में नजर आए। दोनों ने जी20 सम्‍मेलन से अलग मुलाकात की और इस दौरान जब मीडिया ने ट्रंप और पुतिन से इस बारे में सवाल किया तो उन्‍होंने काफी मजाकिया लहजे में इसका जवाब दिया।

trump-putin.jpg

गंभीर मसले पर मजाक करते ट्रंप

ट्रंप और पुतिन द्विपक्षीय मुलाकात के बाद मीडिया को अपनी मीटिंग के बारे में जानकारी दे रहे थे। दोनों ने मीडिया को बताया उनके बीच मुलाकात के दौरान कौन से मुद्दे हावी रहे। इसी दौरान एक जर्नलिस्‍ट ने ट्रंप से सवाल किया, 'क्‍या आप 2020 के चुनाव में पुतिन से हस्‍तक्षेप नहीं करने के लिए कहेंगे?' इस पर ट्रंप ने कहा, 'ब‍िल्‍कुल कहूंगा, प्‍लीज, अब चुनाव में हस्‍तक्षेप मत करना।' अमेरिकी राष्‍ट्रपति के इस जवाब के बाद पुतिन के चेहरे पर भी हंसी देखी गई। ट्रंप ने इस बात पर मजाकिया लहजे में ऐसे समय में प्रतिक्रिया दी है जब कुछ समय पहले ही 2016 के चुनाव में रूसी हस्‍तक्षेप मामले की जांच से जुड़े विशेष वकील ने इस संबंध में कुछ ठोस सुबूत मिलने की बात कही थी।

इसके बाद ट्रंप ने पुतिन के साथ हुई अपनी मुलाकात और उनके साथ अपने रिश्‍ते को 'बहुत अच्छा' बताया। ट्रंप ने कहा, 'राष्ट्रपति पुतिन के साथ होना बहुत सम्मान की बात है। हमारे संबंध बहुत, बहुत अच्छे हैं।' अमेरिका-चीन में व्‍यापारिक मुद्दों पर जारी तनातनी के बीच दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाओं वाले देशों के नेताओं की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं की इससे पहले 2018 में हेलसिंकी में मुलाकात हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+