एलन मस्क से मजाक महंगा पड़ा, ट्विटर पर नाम बदलकर लिखा ‘लॉलीपॉप लागेलू’, एकाउंट सस्पेंड
इवान ने प्रोफाइल फोटो से लेकर कवर फोटो, बायो और नाम तक एलन मस्क का बदल लिया था। ऐसे में कई यूजर्स धोखा जा रहे थे कि एलन मस्क ही हिंदी में ट्वीट कर रहे हैं।
एलन मस्क ने जबसे ट्विटर खरीदने की घोषणा की तबसे ही इसे लेकर लगातार विवाद जारी है। हालांकि दुनिया के सबसे रईस शख्स के द्वारा ट्विटर टेकओवर के बाद ऐसा माना जा रहा था कि अब इन पर लगाम लग जाएगी लेकिन अभी भी ये थमने का नाम नहीं ले रहा है। एलन मस्क के ब्लू टिक एकाउंट पर शुल्क लेने के ऐलान के बाद वे आलोचकों के निशाने पर आ चुके हैं। लोग अपने-अपने तरीके से मस्क का विरोध कर रहे हैं इसी में एक शख्स के किए गए ट्वीट आज ट्वीटर पर तहलका मचा रहे हैं।

आज सुबह से ट्ववीट्स हो रहे वायरल
आज एलन मस्क के नाम से कई ट्वीट किए गए हैं जो ट्विटर पर बेहद सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज भारत में सोकर लोग उठे तो उन्हें एलन मस्क के ट्विटर हैंडल से "ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे गैंग को भी 8 डॉलर देने पड़ेंगे"; "इस बार चलेगी झाड़ू, इस बार चलेगी झाड़ू!"; "भ्रष्टाचारी ट्विटर पर वार करेगी झाड़ू!"; "ये बिक गई है चिड़िया"; "कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलू"... जैसे कई सारे ट्वीट्स दिख गए। देखते ही देखते ये ट्वीट्स वायरल भी होने लगे।

एलन मस्क नहीं हिन्दी के प्रोफेसर कर रहे थे ट्वीट
हालांकि ये सारे ट्वीट जिस अकाउंट से किए गए हैं वो एलन मस्क का नहीं है। जिस शख्स का वो अकाउंट है, उसने एलन मस्क को चिढ़ाने के लिए उनका नाम जोड़ दिया है। जिनका ये अकाउंट है, उनका नाम इयान वुलफर्ड (Ian Woolford) है। दरअसल इयान वुलफर्ड ने एलन मस्क की कवर फोटो, प्रोफाइल फोटो, बायो तक कॉपी कर लिया गया है ऐसे में एक झलक देखने पर ऐसा लगता है कि ये ट्विटर एलन मस्क ने ही किए हैं।

सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हैं इयान वुलफर्ड
सबसे खास बात ये है कि इयान वुलफर्ड का एकाउंट एकाउंट ब्लू टिक यानी कि वेरिफाइंट है। एक ब्लू टिक वाले एकाउंट से होने वाले ट्वीट् पर अगर ठीक से यूजर नेम न देखें तो लोगों का पक्का यकीन हो जाएगा कि के अजीबो गरीब ट्वीट एलन मस्क ही कर रहे हैं। इयान वुलफर्ड एक अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर हैं जो मेल्बर्न के ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में हिन्दी पढ़ाते हैं। अक्सर उनके हिन्दी कविताएं और कहानियां पाठ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

ट्विटर ने किया एकाउंट सस्पेंड
हालांकि एक ब्लूटिकधारी शख्स का ट्विटर मालिक के नाम की कॉपी कर उलूल जुलूल ट्वीट करना लोगों को पसंद आ रहा है तो काफी लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार शख्स को ऐसी हरकत शोभा नहीं देती है। उन्हें आलोचना को कोई अन्य रास्ता अपनाना चाहिए। हालांकि ट्विटर ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। ट्विटर ने इयान वुलफर्ड का एकाउंट सस्पेंड कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications