"पाकिस्तान से मुझे प्यार है, मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया", ट्रम्प ने फिर दोहराया, पीएम के लिए क्या बोले?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक फिर दोहराया कि भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने करवाया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शानदार व्यक्ति बताया और दावा किया किया जल्द भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होगा।
ट्रम्प ने दोहराया कि "मैंने युद्ध रोक दिया है। मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं, मुझे लगता है कि मोदी एक शानदार इंसान हैं। मैंने उनसे बात की और हम भारत के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं लेकिन मैंने पाकिस्तानी और भारत के बीच युद्ध रोक दिया है। "

बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह पर उनसे फोन पर 35 मिनट तक बातचीत की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारत-पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हुए घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा कीऔर साफ शब्दों में कहा था कि भारत ना तो कभी किसी मध्यस्थता को स्वीकार करता है, ना करेगा।इसके बाद ट्रम्प ने ये बयान दिया है।
ट्रम्प ने मुनीर को क्यों लंच पर बुलाया?
व्हाइट हाउस द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को लंच पर आमंत्रित किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा "पीएम मोदी और पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर, दोनों ही टकराव रोकने में बड़े ही प्रभावशाली रहे। दोनों देश शक्ति संपन्न हैं और एक-दूसरे से भिड़ने ही वाले थे, लेकिन मैंने बीच में आकर युद्ध रुकवाया। फिर भी इस पर खबर नहीं लिखी।
पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच क्या हुई बात?
गौरतलब है कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बात की।
- प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को स्पष्ट रूप से कहा कि 22 अप्रैल के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने का अपना दृढ़संकल्प पूरी दुनिया को बता दिया था।
- मोदी ने कहा कि 6-7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया था। भारत के एक्शन बहुत ही measured, precise और non-escalatory थे।
- साथ ही भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा।
- पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट रूप से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर तक पहुंचने के लिए कभी भी, किसी भी स्तर पर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील या अमेरिका द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे विषयों पर बात नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications