लंदन में सुनवाई के बीच विजय माल्या का बयान, बड़े सेटलमेंट की अर्जी दायर की है
लंदन। विदेश में शरण लिए बैठा भारत का भगौड़ा कारोबारी विजय माल्या ने सोमवार को कहा कि मैंने कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष एक व्यापक निपटान आवेदन दायर किया है, जिसे आज भी सुना जा रहा है। बता दें कि विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई आज लंदन में लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत करेगी। उससे पहले ही माल्या का यह बयान सामने आया है।

बता दें कि भारतीय जांच एजेंसियां माल्या को प्रत्यर्पित करा स्वदेश वापस लाने की कोशिश कर रही हैं। सीबीआई के एक टीम प्रत्यर्पण मामले में अहम सुनवाई में शामिल होने के लिए रविवार को लंदन पहुंची हुई है। अब कोर्ट क्या फैसला सुनाता है ये तो सुनवाई पूरी होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन उससे पहले माल्या का यह बयान अपने आप राहत भरा है।
क्या हैं विकल्प ?
माल्या के खिलाफ मुख्य रूप से जो मामला चल रहा है वह आईडीबीआई बैंक का, जहां से उन्होंने काफी बड़ा लोन लिया था उस लोन लिया था लेकिन मुश्किल तब खड़ी हो गई जब माल्या ने लोन लिए उस पैसों को कही और खर्च कर दिया। ऐसे में आज अगर माल्या के खिलाफ अगर फैसला आता है तो माल्या उच्च अदालत में अपील कर सकते हैं और इसकी उन्हें अनुमति मिल सकती है। लेकिन अगर फैसला भारत सरकार के खिलाफ आता है तो ईडी और सीबीआई 14 दिनों के भीतर उच्च अदालत में अपील कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Assam NRC: अंतिम सूची में नाम नहीं होने पर छिन सकता है मताधिकार












Click it and Unblock the Notifications