दिल मिले, प्यार हुआ, शादी और बेटा, बाद में पता चला वो सगी बहन थी

नई दिल्‍ली। कुछ लोगों को किस्मत भी अजब-गजब खेल दिखाती है। सालों पहले अपनी बिछुड़ी मां को ढूंढ़ने निकले एक पति-पत्‍नी के पैरों तले जमीन उस वक्‍त खिसक गई जब उन्‍हे पता चला कि दोनों की मां एक ही है। साफ शब्‍दों में कहें तो पति-पत्‍नी आपस में सगे भाई-बहन निकले। अंग्रेजी वेबसाइट द सन के कॉलम डियर डाइड्री (DEAR DEIDRE) में एक शख्‍स ने अपनी इस समस्‍या का जिक्र किया है। आपको बता दें कि DEAR DEIDRE ऐसा कॉलम है जहां लोग अपनी समस्‍यों को बताते हैं। उनका नाम गुप्‍त रखा जाता है और उन्‍हें समाधान के बारे में बताया जाता है। तो आइए आज आपको बताते हैं कि कैसे खुला यह सन्‍न करने देने वाला मामला।

क्‍या है पूरा मामला

क्‍या है पूरा मामला

डियर डाइड्री से अपनी समस्‍या का जिक्र करते हुए 39 वर्षीय एक शख्‍स ने लिखा कि मुझे बचपन में ही पता चल गया था कि मैं गोद लिया हुआ बेटा हूं। मेरी जिंदगी में उस वक्‍त एक मोड़ आया जब मैं अपने साथ काम करने वाली एक लड़की से मिला। वो उम्र में मुझसे 5 साल छोटी थी। जब हमारे बीच बातें शुरू हुईं तो पता चला कि वो भी गोद ली हुई है। मुझे ऐसा लगने लगा था कि कोई मेरी जिंदगी में आ गया है जो मुझे समझता है। उसके अंदर भी कुछ ऐसी ही चाहत थी जो मुझमें थीं। हमे लगने लगा कि हमे सच्‍चा साथी मिल गया।

35 की उम्र में कर ली शादी

35 की उम्र में कर ली शादी

बातचीत और प्‍यार शुरु होने के एक साल बाद मैंने उससे शादी कर ली। आज हमारा एक बेटा है। लेकिन मेरे अंदर हमेशा एक चीज की कमी थी। तो मैंने सोचा कि हमें अपनी असली मां की तलाश करनी चाहिए। मैंने अपनी पत्‍नी से भी इस बारे में बात की और उसे भी ऐसा करने को कहा। इतना ही नहीं हम साथ मिलकर एक दूसरे की मां की तलाश करने लगे।

जब पता चला तो खिसक गई जमीन

जब पता चला तो खिसक गई जमीन

थोड़े समय के तलाश के बाद हमने अपनी-अपनी मां को ढूंढ लिया। यह जानकर मेरे पैरे के नीचे की जमीन खिसक गई कि हम दोनों की मां एक हैं। उस दिन के बाद से हमारा रिश्‍ता बिगड़ गया। एक दिन मेरी पत्‍नी (जो मेरी बहन थी) बेटे के साथ आई और कही कि उसे इस रिश्‍ते से घिन्‍न आने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+