लंदन में हैदराबाद की महिला की चाकू घोंपकर हत्या, ब्राजीलियाई आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद की एक महिला की लंदन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। 27 वर्षीय भारतीय महिला यूके में पढ़ाई कर रही थी। उसकी हत्या का आरोप एक ब्राजीलियाई शख्स पर है। कोंथम तेजस्विनी रेड्डी की हत्या लंदन में उसके आवास पर ही मंगलवार को कर दी गई।

कोंथम तेजस्विनी रेड्डी हैदराबाद के चंपापेट इलाके की रहने वाली थी। वह लंदन में वेंब्ले इलाके में अपने दोस्त के साथ रहती थी। पुलिस ने कहा है कि हमलवार ने तेजस्विनी और उसकी दोस्त पर चाकू से हमला किया।

Hyderabad woman stabbed to death in London

तेजस्विनी की दोस्त मामूली रूप से जख्मी
इस हमले में कोंथम तेजस्विनी रेड्डी की मौत हो गई, जबकि उसकी 28 वर्षीय दोस्त मामूली रूप से जख्मी हुई है। तेजस्विनी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी किया है। इससे पहले मेट्रोलपॉलिटन पुलिस ने एक ब्राजीलियाई नागरिक केवेन एंटोनियो लौरेंको डी मोरिस की एक तस्वीर जारी की थी और इस हमले के लिए जिम्मेदार शख्स का पता लगाने में लोगों से मदद मांगी थी।

बहुत कोशिशों के बावजूद कोंथम तेजस्विनी को नहीं बचाया जा सका-पुलिस
पुलिस ने इस हत्या के आरोप में घटना स्थल के पास ही हैरॉ इलाके से 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक बयान में पुलिस ने कहा है,'ऑफिसर लंदन एंबुलेस सर्विस के साथ वहां पहुंचे थे और दो महिलाओं को चाकू के जख्म का इलाज किया गया। इमरजेंसी सर्वेिस की काफी कोशिशों के बाद भी एक 27 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई। उसके नजीदीकी परिजनों को सूचना देनी है।'

हमें नहीं पता कि क्या हुआ था- तेजस्विनी के पिता
इस बीच हैदराबाद के हयातनगर इलाके में रहने वाले तेजस्विनी के परिजनों का कहना है कि उन्हें यह सूचना मिली कि उसपर उसके फ्लैट में ही हमला हुआ है। एक न्यूज चैनल को तेजस्विनी के पिता ने बताया, 'हमें इस घटना के बारे में आज सुबह जानकारी मिली। हमें नहीं पता कि क्या हुआ था। हमें जानकारी मिली थी कि उसकी स्थिति बहुत गंभीर है और वह अस्पताल में है।'

तीन साल से लंदन में रह रही थी तेजस्विनी
मृतक महिला के पिता ने बताया कि वह तीन साल पहले लंदन गई थी। उसने वहां अपना मास्टर ऑफ साइंस कोर्स पूरा कर लिया था। उन्होंने बताया कि तेजस्विनी पिछले साल अगस्त में हैदराबाद आई थी और सितंबर में वापस लंदन चली गई थी। इस साल वह फिर हैदराबाद आने वाली थी।

उन्होंने कहा, 'हम उसकी शादी की योजना बना रहे थे। उसने कहा था कि जब बात पक्की हो जाएगी तो वह वापस आ जाएगी। उसने अपनी तात्कालिक जॉब छोड़ दी थी और कहा था कि वह एक महीने और काम करके लौट जाएगी।' उसके चाचा ने सरकार से अनुरोध किया है कि उसके शव को लंदन से भारत लाने के लिए जरूरी इंतजाम करे। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+