देखा पत्नी की बेवफाई का सपना, हकीकत में उस पर किया जानलेवा हमला

पेंसिलवेनिया में एक पति ने सपने में देखा कि उसकी पत्नी ने उससे बेवफाई की , जिसके बाद नीद से उठते ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

नई दिल्ली। पेंसिलवेनिया में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने सपना देखा कि उसकी पत्नी उससे बेवफाई कर रही है, इसके बाद उसने उठते ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पति ने नींद से उठते ही पत्नी का गला दबा कर हत्या करने की कोशिश की। आर्चवाल्ड पुलिस के अनुसार 49 साल के कोनार्ड ने सोने से कुछ देर पहले शराब पी थी। इसके बाद जब वो सोकर उठे तो अपनी पत्नी को बेवफा कहने लगे।

देखा पत्नी के बेवफाई का सपना, हकीकत में उस पर किया जानलेवा हमला

बकौल पुलिस इसके बाद कोनार्ड ने पत्नी पर हमला कर उसका गला दबाने की कोशिश की। हालांकि उनकी बेटी ने दोनों में बीच बचाव किया और पुलिस को बुलाने के लिए 911 पर फोन किया। पुलिस के अनुसार बेटी के बचाव करने के कोनार्ड ने उस पर भी हमला किया हालांकि लड़की को कोई चोट नहीं लगी।
लड़की तुरंत पड़ोसियों के पास मदद के लिए गई। फिर पड़ोसियों ने कोनार्ड से उसकी पत्नी को अलग किया। कोनार्ड के हमले के बाद उनकी पत्नी के चेहरे,सिर और गले पर चोट लगी। उनका इलाज कराया जा रहा है साथ ही आर्चवाल्ड पुलिस ने कोनार्ड को हत्या करने के आरोप सहित अन्य आरोपों के तहत जेल भेज दिया। ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: पत्नी को नहीं पसंद थी ससुर की खांसी, बेटे ने कर दी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+