वाह...किस्मत हो तो ऐसी! पति-पत्नी की एक साथ लगी दो लॉटरी, जीते 7.35 करोड़ रुपए

शायद ये दुनिया के ऐसे पहले किस्मत वाले पति-पत्नी होंगे, जिनकी एक साथ दो लॉटरी लगी हैं...

उत्तरी कैरोलिना: कहते हैं कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है और इतना देता है कि रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है... कुछ ऐसा ही हुआ इस पति-पत्नी के साथ, जिनकी एक बार नहीं, बल्कि दो बार लॉटरी लगी। लॉटरी में पति-पत्नी ने एक मिलियन डॉलर (करीब 7.35 करोड़ रुपए) की रकम जीती है, जिसके बाद दोनों ने तय किया है कि जीती हुई इस रकम से वो सबसे पहले अपने घर और गाड़ी का लोन चुकाएंगे और इसके बाद परिवार के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये दोनों पति-पत्नी और कैसे लगी दोनों की इतनी बड़ी लॉटरी?

कैसे लगी पति-पत्नी की इतनी बड़ी लॉटरी

कैसे लगी पति-पत्नी की इतनी बड़ी लॉटरी

मामला अमेरिकी राज्य नॉर्थ कैरोलिना का है, जहां रहने वाले शख्स लूथर और उनकी पत्नी कॉन्स्टेंस केनन की एक ही नंबर पर दो बार लॉटरी लगी। बीते रविवार को लूथर ने रॉकी माउंट में यमन फूड मार्ट से नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी जैकपॉट से एक ही नंबर वाले दो टिकट खरीदे। इनमें से एक टिकट उन्होंने खुद के लिए लिया था, जबकि दूसरा टिकट अपनी पत्नी के लिए खरीदा।

जीता 997,400 डॉलर का जैकपॉट

जीता 997,400 डॉलर का जैकपॉट

अगले दिन जब लूथर घर का कुछ सामान खरीदने बाजार गए तो वो दोबारा उसी लॉटरी स्टोर पर गए और अपना टिकट चेक किया। हालांकि लॉटरी स्टोर पर लूथर को बताया गया कि उन्हें इसके लिए हेडक्वार्टर जाना होगा। लॉटरी हेडक्वार्टर पहुंचकर लूथर को जब पता चला कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने 997,400 डॉलर का जैकपॉट जीता है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

'मैं तो खुशी के मारे रोने लगी'

'मैं तो खुशी के मारे रोने लगी'

लूथर पेशे से टेक्निशियन हैं, जबकि उनकी पत्नी कॉन्स्टेंस केनन अमेरिकी सेना में प्रशासनिक सहायक के तौर पर काम कर चुकी हैं। कॉन्स्टेंस केनन ने बताया, 'जब मेरे पति घर आए तो उन्होंने पहले तो मुझे वो लॉटरी के टिकट दिखाए और उसके बाद अपने मोबाइल पर जीत का नंबर दिखाया। मैं एकदम से हैरान रह गई और खुशी के मारे रोने लगी।'

टैक्स काटने के बाद मिलेगी इतनी रकम

टैक्स काटने के बाद मिलेगी इतनी रकम

इसके बाद मंगलवार को दोनों पति-पत्नी लॉटरी हेडक्वार्टर पहुंचे और अपने इनाम की रकम हासिल की। लॉटरी की ईनामी राशि के तौर पर दोनों को अलग-अलग 498,700 डॉलर की रकम मिली है। हालांकि टैक्स काटने के बाद हर एक के हिस्से में 352,830 डॉलर आए। एक साथ लॉटरी जीतने के बाद दोनों पति-पत्नी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जीती हुई रकम से क्या करेंगे पति पत्नी

जीती हुई रकम से क्या करेंगे पति पत्नी

कॉन्स्टेंस केनन ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए बताया, 'यकीन ही नहीं होता कि हम दोनों ने एक साथ इतनी बड़ी रकम जीती है। हम दोनों के लिए ही ये लम्हें बहुत हैरान करने वाले हैं। लॉटरी में जो ईनाम की रकम हमें मिली है, वो इतनी है कि हम अब आसानी से अपने मकान और गाड़ी का लोन चुका सकते हैं और साथ ही परिवार के लिए भी कुछ प्लानिंग कर सकते हैं।'

'भगवान का शुक्रिया कि ये दिन देखने को मिला'

'भगवान का शुक्रिया कि ये दिन देखने को मिला'

वहीं, कॉन्स्टेंस के पति ने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान का शुक्रिया है कि हमें ये दिन देखने को मिला और साथ ही मैं प्रार्थना करता हूं कि मेरे परिवार के लोग और दोस्त हमेशा खुश रहें। मैं बहुत खुश हूं और अपनी पत्नी की इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि हम दोनों को अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि हम इतनी बड़ी रकम जीत चुके हैं।'

'दुनिया का अकेला ऐसा किस्मत वाला इंसान होगा'

'दुनिया का अकेला ऐसा किस्मत वाला इंसान होगा'

पति-पत्नी की इस जीत पर नॉर्थ कैरोलिना लॉटरी की साइट पर भी लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'इनके लिए इससे खूबसूरत लम्हा क्या होगा, मैं दोनों पति पत्नी के बारे में सोचकर बहुत खुश हूं।' वहीं एक और शख्स ने बधाई देते हुए लिखा, 'क्या किस्मत है, शायद ये दुनिया का अकेला ऐसा किस्मत वाला इंसान होगा, जिसकी एक साथ दो लॉटरी लग गईं। मैं बस इतना ही कहूंगा- वाह...।'

ये भी पढ़ें- 30 साल बाद चमकी किस्मत, एक झटके में अरबपति बन गया 61 साल का बुजुर्ग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+