Human Brain Implant: मस्क की कंपनी को झटका, ब्रेन चिप का पहला प्रयोग फेल! Neuralink ने क्या कहा?
Human Brain Implant: टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक कॉर्पोरेशन एक बार फिर चर्चा में है। इंसानी दिमाग में चिप इंप्लांट को लेकर को लेकर कंपनी का पहला प्रयोग फेल हो गया है। एक ब्लॉग में कंपनी इसकी पूरी जानकारी दी है। दरअसल, कंपनी न्यूरालिंक कॉर्पोरेशन ने इस साल जनवरी में नोलैंड नाम के एक शख्स के दिमाग में सर्जरी करके चिप लगाई थी। इस चिप का उद्देश्य इंसान के दिमाग को ज्यादा ताकतवर बनाना था। चिप से जुड़े कुछ महीन इलेक्ट्रोड थ्रेड (बहुत बारीक वायर) को दिमाग के टिशू (ऊतकों) से जोड़ा गया था। लेकिन ये प्रयोग फेल हो गया।
उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक कॉर्पोरेशन ने एक बार तो इंसानी दिमाग में चिप को इंप्लांट कर दिया था। लेकिन बीच में कुछ दिक्कतें आईं जिन्हें कंपनी एक सॉफ्टवेयर के जरिए सुधार दिया। जिसके ब्रेन में लगी चिप ने बेहतर प्रदर्शन किया और नोलैंड के शुरुआती दौर में बेहतर काम कर रही थी। न्यूरालिंक ने एक बयान में कहा कि ब्रेन चिप पूरी तरह कंट्रोल में है।

न्यूरालिंग ने आगे बताया कि ब्रेन चिप का उद्देश्य इस चिप को रोबोटिक आर्म और व्हीलचेयर में इस्तेमाल करना है ताकि इसे वे लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकें जिनका दिमाग उनकी उम्र के साथ विकसित नहीं होता।
दरअसल, एलन मस्क ने सात वर्ष पहले न्यूरालिंग कंपनी की शुरुआत की थी। वर्ष 2016 में इस कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट पर शुरुआत की। जिसका उद्देश्य इंसान के दिमाग के लिए ऐसी चिप विकसित करना था, जो इंसान के दिमाग और कंप्यूटर के बीच में बेहतर कम्यूनिकेशन स्थापित कर सके।












Click it and Unblock the Notifications