'वो मेरे दाईं तरफ बैठा और Kiss करते हुए पीछे धकेलने लगा, मैं कुछ समझती उससे पहले ही...'
हुमा आबेदीन ने बताया कि अपनी किताब में एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।
वाशिंगटन: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की लंबे समय तक सहयोगी रहीं हुमा आबेदीन इन दिनों अपनी आने वाली किताब को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, भारतीय मूल की हुमा आबेदीन ने अपनी किताब में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि एक अमेरिकी सीनेटर ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि हुमा ने किताब में इस अमेरिकी सीनेटर के नाम या उसकी पार्टी का जिक्र नहीं किया है। आपको बता दें कि हुमा आबेदीन की किताब 'बोथ/एंड: ए लाइफ इन मैनी वर्ल्ड' अगले हफ्ते प्रकाशित होगी, जिसकी एक एडवांस कॉपी 'द गार्जियन' को मिली है।

'उसने मुझे अपने घर पर कॉफी का ऑफर दिया'
'द गार्जियन' की खबर के मुताबिक, अपनी किताब में हुमा आबेदीन ने बताया कि उनके साथ यौन शोषण की यह घटना उस वक्त हुई, जब हिलेरी क्लिंटन 2001 से 2009 के बीच न्यूयॉर्क से सीनेटर थीं। हुमा आबेदीन ने लिखा है, 'मैं अपने साथियों और कुछ नए सीनेटर्स के साथ एक डिनर पार्टी में गई थी। डिनर के बाद मैं एक सीनेटर के साथ बाहर निकल आई और कुछ दूर चलने के बाद उस सीनेटर का घर आ गया। उसने मुझे कॉफी पीने के लिए अपने घर के अंदर आने का ऑफर दिया।

'पल-भर में जैसे पूरा माहौल ही बदल गया'
हुमा आबेदीन ने अपनी किताब में आगे लिखा, 'मैंने उसका ऑफर स्वीकार कर लिया और कॉफी पीने के लिए उसके साथ घर में दाखिल हुई। जब हम घर के अंदर पहुंचे तो उसने मुझसे कहा कि आप सोफे पर बैठ जाइए और रिलैक्स कीजिए। इसके बाद उसने अपनी जैकेट उतारकर एक तरफ रख दी और शर्ट की बाजू ऊपर चढ़ाकर कॉफी बनाने लगा। फिर तो जैसे, पल-भर में पूरा माहौल ही बदल गया।'

'उसने अपनी जीभ मेरे मुंह के अंदर डाल दी'
किताब में हुमा ने इस घटना के बारे में आगे बताया, 'वो अचानक से सोफे पर मेरे दाईं तरफ आकर बैठा और अपना बायां हाथ मेरे कंथे पर रख लिया। मैं कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उसने मुझे किस करना शुरू कर दिया। उसने अपनी जीभ मेरे मुंह के अंदर डाल दी और मुझे सोफे पर पीछे की तरफ धकेलने लगा। मैं एकदम से हैरान रह गई और फिर खुद को संभालते हुए मैंने उसे पीछे धकेला। वो सब इतना बुरा था कि मैं चाहती थी कि मेरी जिंदगी से ये 10 सेकंड हमेशा के लिए मिट जाएं।'

'मैंने उसे धकेलकर अपने से दूर किया'
हुमा आबेदीन के मुताबिक, 'जैसे ही मैंने उसे धकेलकर अपने से दूर किया, वो एकदम से चौंक गया और मुझसे माफी मांगने लगा। उसने कहा कि उससे मुझे समझने में गलती हो गई। लेकिन, इतना कुछ होने के बाद भी वो मुझसे फिर बोला कि क्या मैं वहां कुछ देर रुकना चाहती हूं। लेकिन, इसके बाद मैं वहां से बाहर निकल आई। इस घटना के बाद मैंने काफी दिनों तक उस सीनेटर को इग्नोर किया, लेकिन एक दिन फिर उससे मेरी मुलाकात हो गई।'

'शुक्र है कि उसी वक्त हिलेरी क्लिंटन वहां आ गईं'
अपनी किताब में हुमा आबेदीन ने आगे लिखा, 'मैं जब दोबारा उस सीनेटर से मिली तो उसने मुझसे पूछा कि क्या हम अब भी दोस्त हैं। शुक्र है कि ठीक उसी वक्त हिलेरी क्लिंटन वहां आ गईं और मैं उसकी बातों का जवाब देने से बच गई। शायद हिलेरी क्लिंटन को लगा हो कि उस वक्त मुझे उनकी जरूरत है। हालांकि उस रात की घटना के बारे में मैंने हिलेरी क्लिंटन से कुछ नहीं बताया था।'

कौन हैं हुमा आबेदीन
आपको बता दें कि मिशिगन में जन्मीं हुमा आबेदीन के पिता सैयद जैनुल आबेदीन दिल्ली के रहने वाले थे, जबकि उनकी मां सालेहा महमूद आबेदीन पाकिस्तान से थीं। हालांकि हुमा की परवरिश सऊदी अरब के जेद्दा में हुई। हुमा ने बिल क्लिंटन के राष्ट्रपति रहने के दौरान व्हाइट हाउस में एक इंटर्न के तौर पर नौकरी शुरू की और उन्हें हिलेरी क्लिंटन के सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया। धीरे-धीरे हुमा आबेदीन हिलेरी क्लिंटन की सबसे करीबी सहयोगियों में शुमार हो गईं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं सुधा चंद्रन? एयरपोर्ट पर आखिर क्या हुआ था?











Click it and Unblock the Notifications