पृथ्वी की ओर आ रहा विशाल एस्टेरॉयड, 60 मंजिला इमारत से भी ऊंचा, NASA ने बताया कितना खतरा?
नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला (JPL) लगातार एस्टेरॉयड्स की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पृथ्वी की कक्षा के नजदीक हर गतिविधि का अपडेट नासा समय- समय पर जारी करता रहता है। हाल ही में स्पेस एजेंसी ने एक बड़े आकार वाले एस्टेरॉयड को ट्रैक किया है, जिसे 2024 ON नाम दिया गया है। ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच में स्थित है और अनुमान के मुताबिक, लगभग 25,000 मील प्रति घंटा की रफ्तार से गति कर रहा है।
एस्टेरॉयड का विशाल आकार
एस्टेरॉयड पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी के 2.6 गुना दूर से गुजर रहा है। जिस विंदु पर एस्टेरॉयड की दूसरी सबसे कम होगी, वहीं से एस्टेरॉयड पृथ्वी से 620,000 मील पर होगा। यानी एस्टेरॉयड की पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 6 लाख 20 हजार मील होगी। एस्टेरॉयड के आकार की बात करें तो इसकी ऊंचाई 720 फीट है। ये करीब 60 मंजिला इमारत जितना ऊंचा है और स्पीड लगभग 25,000 मील प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

पृथ्वी पर कितना खतरा?
जबकि पृथ्वी के साथ टकराव की संभावना वर्तमान में कम मानी जाती है, 2024 का निकट दृष्टिकोण निरंतर सतर्कता और तैयारियों के महत्व पर जोर देता है; संभावित टकराव की स्थिति में हमें तैयार रहना चाहिए। नासा का ग्रह रक्षा समन्वय कार्यालय (पीडीसीओ) इस प्रयास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो पृथ्वी के निकट की वस्तुओं की पहचान करने और उन्हें ट्रैक करने और संभावित प्रभावों को हटाने या कम करने के लिए रणनीति विकसित करने के लिए काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications