यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में रूस, 40 मील लंबा रूसी सैन्य दस्ता कीव की ओर बढ़ रहा
कीव, 01 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा यूद्ध अब और भी भयावह मोड़ पर पहुंचने जा रहा है। सैटेलाइट कंपनी मैक्सर टेक्नोलॉजी की ओर से जो तस्वीर शेयर कीगई है उसके अनुसार रूस की सेना कीव की ओर तेजी से बढ़ रही है। मैक्सर के अनुसार रूसी सेना का यह दस्ता 40 मील लंबा है जोकि कीव की ओर बढ़ रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि इवानकीव की ओर रूसी सेना पहुंच रही है। इस दस्ते में सैकड़ों युद्धक विमान, टैंक, आर्टिलरी व अन्य वाहन शामिल हैं।

वैक्यूम बम का इस्तेमाल कर रहा रूस
अमेरिका में कीव के राजदूत ओक्साना मार्करोवा ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सोमवार को वैक्यूम बम का इसेतमाल किया है। इस बम को थर्मोबोरिक बम के नाम से भी जाना जाता है। यह हथियार इलाके की ऑक्सीन का इस्तेमाल करता है और बड़ा विस्फोट करता है। रूस ने इस बम का इस्तेमाल कियाहै जिसपर जेनेवा कंवेंशन के अनुसार प्रतिबंध लगा है। रूस लगातार यूक्रेन पर बड़े हमले कर रहा है।
Recommended Video

बातचीत के दौरान भी हमला
गौर करने वाली बात है कि यह सोमवार को रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता थी, लेकिन इस दौरान भी रूस की सेना यूक्रेन पर भारी बमबारी कर रही थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन पर रूस की सेना ने हमला और भी तेज कर दिया है जिससे कि यूक्रेन वार्ता के दौरान यूक्रेन पर दबाव बने। राष्ट्रपति ने कहा कि वार्ता ऐसे समय पर हो रही थी जब रूस भारी बमबारी कर रहा था। मेरा मानना है कि रूस हमपर दबाव डाल रहा है।

भारी बमबारी कर रहा रूस
रूसी राष्ट्रपति ने अपील की है कि रूसी जहाज और शिप पर वैश्विक प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि हमे सभी पोर्ट पर रूसी जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है, सभी एयरपोर्ट पर रूसी विमानों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूसी मिसाइल के आसमान पर हर तरह के प्रतिबंध लगाने चाहिए, यह प्रतिबंध रूसी प्लेन और हेलीकॉप्टर पर भी लगाने चाहिए।

यूक्रेन की मदद के लिए कनाडा आया आगे
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हम रूस के क्रूड ऑयल की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, साथ ही हम यूक्रेन को एंटी टैंक हथियार और अन्य हथियारों की सप्लाई करेंगे। कनाडा यूक्रेन की मदद जारी रखेगा, जिस तरह से यूक्रेन रूस की सेना के खिलाफ साहस दिखा रहा है हम उसकी इसमे मदद करेंगे। बता दें कि कनाडा ने पहले ही यूक्रेन को नॉन-लीथर हथियारों की सप्लाई कर दी है और कई प्रतिबंधों का रूस पर समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications