इस देश में 'मंकी' ने मचाई तबाही, जानें क्यों कहलाएं 'लुटेरे' बंदर

स्थानीय अधिकारी बताते हैं कि, पहला बंदर का हमला यामागुची शहर के ओगोरी इलाके में 8 जुलाई को हुआ था। स्थानीय रिपोर्ट की माने तो ये बदमाश और लुटेरे बंदर एक फ्लैट में चढ़कर कर एक बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की।

टोक्यो, 26 जुलाई : जापान का यामागुची शहर (How monkeys have become a menace in Yamaguchi of japan) इन दिनों बंदरों के आतंक से तबाह है। लोगों का कहना है कि,इन उत्पाती बंदरों से हम अब परेशान हो चुके हैं। हमें इन वानरों से रक्षा करों। बता दें कि, देश के पश्चिमी भाग में स्थित यामागुची शहर के अधिकारी इस महीने की शुरुआत से अब तक 42 लोगों को घायल करने वाले खतरनाक और 'लुटेरे' बंदरों का सामना करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

लुटेरे बंदरों का आतंक

लुटेरे बंदरों का आतंक

जापान के पश्चिमी भाग में स्थित शहर के अधिकारी इस महीने की शुरुआत से अब तक 42 लोगों को घायल करने वाले लुटेरे बंदरों का सामना करने के लिए एक रास्ता खोज रहे हैं। वे बंदरों से बचने के तरीका ढूंढ़ने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि, वास्तव में जापान के इस शहर में क्या हो रहा है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अधिकारी क्या कर रहे हैं? हम इसे करीब से देखते हैं।

फ्लैट से बच्चा चोरी कर रहा था बंदर

फ्लैट से बच्चा चोरी कर रहा था बंदर

स्थानीय अधिकारी बताते हैं कि, पहला बंदर का हमला यामागुची शहर के ओगोरी इलाके में 8 जुलाई को हुआ था। स्थानीय रिपोर्ट की माने तो ये बदमाश और लूटेरे बंदर एक फ्लैट में चढ़कर कर एक इंसान के छोटे से बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान छोटा सा बच्चा बंदर के हमले में बुरी तरह से घायल हो गया।

बंदरों से हमें बचाओ

बंदरों से हमें बचाओ

बच्चे की मां ने इस घटना के बारे में डरते हुए बताया कि, उन्होंने जब अपने बच्ची की चीखें सुनी तो सतर्क हो गई और बंदर को मारकर भगा दिया । महिला ने बंदर को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए वहां के अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई है।

बच्ची को बंदर से बचाया

बच्ची को बंदर से बचाया

महिला ने स्थानीय समाचार आउटलेट्स को बताया कि, जब उसकी बच्ची फर्श पर खेल रही थी, तब बंदर ने उसके पैरों को पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने बहादुरी का परिचय देते हुए बंदर को मारकर भगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+