ट्रंप ने बताया, कैसे पता चला कि मरने वाला शख्स बगदादी था?

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बड़ा एलान कर बताया कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएल/आईएसआईएस का नेता अबु बकर अल बगदादी अमेरिकी सेना के स्पेशल ऑपरेशन में मारा गया है। उन्होंने कहा कि बगदादी ने खुद को आत्मघाती जैकेट से उड़ा लिया था।

Donald Trump

Recommended Video

    ISIS Chief Abu Bakr al Baghdadi को America ने दी ऐसी खौफनाक मौत | Inside Story | वनइंडिया हिंदी

    ऐसे में हर किसी के दिमाग में केवल एक ही सवाल आ रहा था। कि जब बगदादी ने खुद को बम से उड़ा लिया था, तो उसके शरीर के तो चीथड़े उड़ गए होंगे। तो फिर ऐसे में ये कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है कि मरने वाला शख्स बगदादी ही था। व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने इस ऑपरेशन से जुड़ी सारी जानकारी दी और इस सवाल का जवाब भी दिया।

    कैसे हुई बगदादी की पहचान?

    कैसे हुई बगदादी की पहचान?

    ट्रंप ने कहा कि डीएनए परीक्षण के बाद अमेरिका को शव पर तत्काल और सकारात्मक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब बहुत सुरक्षित जगह बन गई है। उन्होंने आगे कहा, 'उसके (बगदादी) शरीर के धमाके में चीथड़े उड़ गए थे। उसकी मौत एक सुरंग में गिरने के बाद हुई। लेकिन परीक्षण के परिणामों ने उसकी तत्काल और पूरी तरह से सकारात्मक पहचान दी है। वह वही था।'

    11 बच्चे जिंदा भी बचे हैं

    11 बच्चे जिंदा भी बचे हैं

    राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 'बगदादी ने खुद के साथ अपने तीन बच्चों और कुछ अनुयायियों को भी उड़ा लिया है। वह कुत्ते की तरह मरा है। वह कायर की तरह मरा है। वह एक बीमार और अभावग्रस्त आदमी था और अब वह चला गया है।' लेकिन उसके 11 बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। बगदादी के 11 जिंदा बचे बच्चों के बारे में कहा कि इन्हें किसी तीसरी पार्टी की देखभाल के तहत छोड़ दिया गया है। हालांकि ट्रंप ने इसे एक अनाम पार्टी बताया, उन्होंने इसके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

    ऑपरेशन दो घंटे में ही खत्म हो गया

    ऑपरेशन दो घंटे में ही खत्म हो गया

    ट्रंप ने इस दौरान कहा कि ऑपरेशन में किसी भी अमेरिकी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन से अमरीकी सेना को 'बहुत सी संवेदनशील जानकारियां और चीजें' मिली हैं। उन्होंने ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए रूस, तुर्की और सीरिया का शुक्रिया भी अदा किया है। आठ हेलिकॉप्टर से शुरू हुआ ये ऑपरेशन दो घंटे में ही खत्म हो गया, जब बगदादी ने खुद को उड़ा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+