VIDEO: बेहद शातिर है ये घोड़ा, काम नहीं करना पड़े इसलिए बनाता है अजीब बहाना

नई दिल्ली। हम सभी को काम करना कभी-कभी बहुत बुरा लगता है, अपने ऑफिसों में भी हम कामचोरी करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आलस सिर्फ इंसानों में ही नहीं जानवरों में भी होती है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे घोड़े से मिलवाने जा रहे हैं जिसने आलस और कामचोरी में इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों घोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे घोड़े पर जब कोई सवारी करने आता है तो वह मरने का नाटक करने लगता है।

कामचोरी में कर दिया सबको फेल

कामचोरी में कर दिया सबको फेल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस वीडियो को देख लोग खूब आनंद ले रहे हैं, अपनी जिंदगी में आपने भी कभी ऐसा घोड़ा नहीं देखा होगा कामचोरी में इसने सबको मात दे दी है। फेसबुक पर इस वीडियो को अबतक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वायरल हो रहा घोड़ा मैक्सिको का है, वीडियो को डुरंगो में रहने वाले फैरासिस्को जलासार ने फेसबुक पर शेयर किया है। 1 मीनट 32 सेकेंड के वीडियो में घोड़े ने अपने जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।

घोड़े को नहीं है कोई बीमारी

घोड़े को नहीं है कोई बीमारी

वीडियो में देखा जा सकता है, जब कोई उसकी सवारी करने के लिए आता है तो वह जहां खड़ा होता है वहीं जमीन पर गिरकर मरने की एक्टिंग करने लगता है। इसके साथ ही घोड़ा अपनी जीभ भी बाहर निकाल लेता है ताकि देखने वाले को लगे कि वह मर गया है। घोड़े के मालिक का कहना है कि, उसे कोई बीमारी नहीं है या उसके पैरों में भी कोई दिक्कत नहीं है, घोड़ा कामचोर होने की वजह से ऐसी हरकत करता है। जैसे ही उसके पास से सावर दूर जाता है तो वह फिर से खड़ा हो जाता है।

खूब वायरल हो रहा है वीडियो

जैसे ही घुड़सवार उसके पास दौड़कर आता है वह फिर जमीन पर लेट जाता है। इसके अलावा वह अजीब ढंग से अपने पांव को मोड़ लेता है और सुस्त पड़ जाता है। इस वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है और लोग अपने दोस्तों को भी खुब टैग कर रहे हैं ताकि वह इसे देख सकें। बता दें, घोड़े अपनी रफ्तार और फुर्तीले मिजाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन वायरल हो रहे घोड़े को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कोई जानवर इतना कामचोर भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+