Hormuz Attacked: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमला, भारतीय जहाज पर फायरिंग की खबर, ईरान ने बंद किया रास्ता

Hormuz Attacked: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद, Strait of Hormuz को ईरान द्वारा अस्थायी रूप से खोलने की बात कही, फिर दोबारा असमंजस वाली स्थिति पैदा हुई और आखिर में ईरान ने ट्रंप की अनर्गल बातों के चलते इसे वापस बंद करने का ऐलान कर दिया। इसके ठीक पहले शनिवार को कम से कम आठ तेल और गैस टैंकर इस रास्ते से गुज़रे। वहीं, दिन में बाद में, इसी रास्ते से गुजरने वाले दो व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की खबरें सामने आई।

कई जहाजों को रास्ते से लौटना पड़ा

हालांकि कुछ जहाज इस मार्ग से गुजर पाए, लेकिन समुद्री ट्रैफिक अभी भी अनियमित बना हुआ है। MarineTraffic के डेटा के मुताबिक, कई टैंकरों को ईरान के Larak Island के पास से वापस लौटना पड़ा, जो एक तरह की जांच चौकी के रूप में काम करता है। शनिवार देर शाम ईरानी सैन्य कमान ने घोषणा की कि अमेरिकी जवाबी नाकाबंदी के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया गया है।

Hormuz Attacked

भारतीय जहाज पर हमले का दावा

X पर मौजूद एक एकाउंट TankerTrackers.com के मुताबिक, शनिवार को रिकॉर्ड की गई दो Channel 16 ऑडियो रिकॉर्डिंग के हवाले से दावा किया गया, जिसमें दो भारतीय जहाजों को ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) नौसेना ने Strait of Hormuz से पश्चिम की ओर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इनमें से एक जहाज भारतीय झंडा वाला एक बहुत बड़ा तेल टैंकर (VLCC सुपरटैंकर) है, जो इराक का लगभग 20 लाख (2 मिलियन) बैरल तेल लेकर जा रहा था। हालांकि अभी तक भारत सरकार की तरफ से इस पर कोई जानकारी नहीं मिली है।

सैकड़ों जहाज फंसे, बढ़ी तेल कीमतें

इस मार्ग के बंद होने से खाड़ी क्षेत्र में सैकड़ों जहाज फंस गए हैं। इसका सीधा असर तेल की कीमतों और शिपिंग लागत पर पड़ा है, जो तेजी से बढ़ रही हैं। सुरक्षा जोखिम जैसे हमले या समुद्री माइंस के चलते कई शिपिंग कंपनियां अब इस रास्ते से बच रही हैं। इससे वैश्विक व्यापार और एनर्जी सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ रहा है।

Gerrymandering: क्या परिसीमन में गैरिमैंडरिंग करना चाहती थी BJP? लोकतंत्र के लिए क्यों है खतरनाक?- Explained
Gerrymandering: क्या परिसीमन में गैरिमैंडरिंग करना चाहती थी BJP? लोकतंत्र के लिए क्यों है खतरनाक?- Explained

अमेरिकी जहाज भी गुज़रे

शनिवार को होर्मुज से बाहर निकलने वाले कम से कम तीन जहाज अमेरिकी जिन पर ईरान ने बैन लगा रहा था, वह भी गुजरे। वहीं कुछ जहाजों ने भारत या चीन से जुड़े गंतव्यों का सिग्नल दिया, जिसे तनाव के बीच तटस्थता का संकेत माना जा रहा है। मरीनट्रैफिक डेटा के मुताबिक, CMA CGM से जुड़े कंटेनर जहाजों सहित अन्य कमर्शियल जहाजों की मौजूदगी सीमित रही।

Pakistan: VIP रूम में चल रहा AC, ऑपरेशन थिएटर की बत्ती गुल, मरते-मरते बचे मरीज गजब है हाल-ए-पाकिस्तान- Video
Pakistan: VIP रूम में चल रहा AC, ऑपरेशन थिएटर की बत्ती गुल, मरते-मरते बचे मरीज गजब है हाल-ए-पाकिस्तान- Video

शिपिंग इंडस्ट्री को सतर्क रहने की चेतावनी

हालांकि होर्मुज अस्थायी रूप से खुला है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने अभी भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। BIMCO के मुख्य सुरक्षा अधिकारी Jakob Larsen ने कहा कि ईरान के समुद्री यातायात प्लान में माइंस की स्थिति साफ नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिपिंग कंपनियों को इस क्षेत्र से बचने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+