2.5 साल बाद हांगकांग ने विदेशी यात्रियों के लिए लागू होटल क्वारंटाइन प्रतिबंधों को किया समाप्त
हांगकांग, 24 सितंबर: हांगकांग ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह कुछ सख्त यात्रा प्रतिबंधों को समाप्त कर रहा है। जिससे निवासियों और व्यवसायों को राहत मिलेगी। हांगकांग ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए अनिर्वाय होटल क्वारंटाइन के नियम को खत्म कर दिया है। जिसके बाद यात्रियों को अब क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा। हांगकांग ने 2.5 साल बाद इस प्रतिबंध को समाप्त किया है।

शहर के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा कि यहां आने वाले सभी यात्रियों को विमान पर सवार होने के 48 घंटे पहले की नकारात्मक (नेगेटिव) पीसीआर जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है, बल्कि अब उन्हें विमान में सवार होने से 24 घंटे पहले की नकारात्मक एंटीजन जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी। ली ने कहा, हमें विश्व से जुड़ने के लिए अधिकतम तरीकों के इस्तेमाल की इजाजत देनी होगी ताकि हम अपनी अर्थव्यवस्था को गति दे सकें और आने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम कर सकें।
अनिवार्य होटल क्वारंटाइन जैसे प्रतिबंधों का हांगकांग की अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। इसने वित्तीय केंद्र को दुनिया से अलग-थलग कर दिया। वहीं शहर के कई हिस्से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। पिछले ढाई वर्षों से हांगकांग ने कड़े कोविड नियमों का पालन किया है। हांगकांग द्वारा प्रतिबंधों को समापत किए जाने के बाद
चीन एकमात्र प्रमुख अर्थव्यवस्था है जो अभी भी अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए लंबे समय तक क्वारंटाइन रखता है।












Click it and Unblock the Notifications