हॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर बिल कॉस्‍बी को यौन उत्‍पीड़न के एक मामले में सुनाई गई 3 से 10 वर्ष की सजा

फिला‍डेल्फिया। हॉलीवुड के मशहूर अमेरिकी कॉमेडी एक्‍टर बिल कॉस्बी को यौन उत्‍पीड़न के मामले में मंगलवार को तीन से 10 वर्ष की सजा सुनाई गई। कॉस्बी पर 14 वर्ष पहले अपने फिलाडेल्फिया स्थित अपने बंगले में एंड्रीया कॉन्स्टेंड नाम की महिला को ड्रग देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। जज ने कॉस्बी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी और उन्हें सीधे पेंसिलवेनिया जेल भेजा जाएगा। उन पर 25,000 डॉलर यानी करीब 18 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सजा सुनाए जाने के बाद ही 81 वर्ष के एक्‍टर को हथकड़ी लगाकर कोर्टरूम से ले जाया गया।

Bill Cosby.jpg

आरोप लगाने वाली महिला को मिली डिग्री

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कॉस्बी को कम से कम तीन साल जेल में गुजारने होंगे, इसके बाद ही उनकी आगे की सजा पर विचार किया जा सकेगा। हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं कि इसके बाद वह रिहा हो जाएंगे। सजा सुनाए जाने के दौरान पीड़िता एंड्रीया कॉन्स्टेंड समेत 10 अन्य महिलाएं भी कोर्टरूम में मौजूद थीं, जिन्होंने कॉस्बी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि बता दें कि 81 वर्षीय कॉस्बी को इस वर्ष अप्रैल में दोषी ठहराया गया था। घटना के वक्त पीड़िता एंड्रीया, टेम्पल यूनिवर्सिटी की कर्मचारी थीं। मोंटगोमेरी काउंटी कोर्ट के जज स्टीवन टीओ नील ने फैसला सुनाते हुए कहा, 'यह न्याय करने का वक्त है. मिस्टर कॉस्बी, पूरा मामला आपके खिलाफ है।'

जज स्टीवन ने कहा, 'आपको बेहद गंभीर अपराध का दोषी पाया गया है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।' बिल कॉस्बी के एक यौन उत्पीड़न के मामले में फंसने के बाद ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने अप्रैल में ही उनकी डॉक्‍टरेट की डिग्री कैंसिल कर दी थी। अमेरिकी वेबसाइट हॉलीवुडरिपोर्टर.कॉम की की ओर से दी गई जानकारी के यह पहली बार है जब यूनिवर्सिटी ने किसी की डॉक्‍टरेट डिग्री रद्द की है। यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी ने कॉस्बी के लिए डिग्री की मंजूरी दी थी। उन पर यौन उत्पीड़न के मामले में नौ अप्रैल से फिलाडेल्फिया में मुकदमा शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+