Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किम कार्दश‍ियन ने पहने 'ओम' डिजाइन वाले ईयररिंग्स, भड़के यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

वाशिंगटन, मई 29: अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। किम का बोल्ड फोटोशूट हो या फिर उनकी लाइफस्टाइल हमेशा से सुर्खियों में रहती है। यहां तक की उनकी चर्चाएं भारत में भी होती है। अब एक बार फिर किम कार्दशियन कंट्रोवर्सी में है, सोशल मीडिया के जरिए उन पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का बड़ा आरोप लगाया जा रहा है, क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने का आरोप

हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने का आरोप

किम कार्दशियन किसी पहचान की मोहताज नहीं है, वो अमेरिकी रियलिटी टीवी की बड़ी स्टार के साथ-साथ बिजनेस वुमन भी हैं। उनके साथ कंट्रोवर्सी का जुड़ा रहना आम बात है, किम कार्दशियन की लाइफस्टाइल, उनका हॉट फोटोशूट हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की है, जिसके बाद उन पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा हैं।

 'ओम' डिजाइन वाली पहनी ईयररिंग्स

'ओम' डिजाइन वाली पहनी ईयररिंग्स

दरअसल, किम कार्दशियन ने जिन तस्वीरें को शेयर किया है, उसमें उन्होंने एक रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है, लेकिन जब लोगों की नजर उनके ईयररिंग्स पर गई तो उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया, किम ने अपनी फोटो में जो झुमके पहने हुए हैं, उन पर 'ओम' लिखा हुआ डिजाइन बना हुआ है। फोटोज के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों का उनका यह तरीका बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कह कर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

झुमके देख भड़के यूजर्स

झुमके देख भड़के यूजर्स

किम कार्दशियन की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ओम हिंदुओं के लिए एक पवित्र प्रतीक है, न कि एक फैशल एसेसरीज। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह हमारी संस्कृति है आपकी सुंदरता नहीं है। अपने आप को शिक्षित करें। वहीं इससे पहले बीते साल अप्रैल में भी किम कार्दश‍ियन को ट्रोल होना पड़ा था, उस वक्त उन्होंने क्रॉप टॉप और बॉडीकॉन स्‍कर्ट के साथ सोने का मांग टीका पहना था, उस वक्त उन पर भारतीय संस्कृतियों का अपमान करने का आरोप लगाया था।

तलाक के लिए दी अर्जी

तलाक के लिए दी अर्जी

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक किम ने शादी के साढ़े छह साल बाद इस साल की शुरुआत में पति कान्ये वेस्ट से तलाक के लिए अर्जी दी है। वे एक समझौते पर आए कि उन्हें अपने चार बच्चों की संयुक्त अभिरक्षा होनी चाहिए और उनमें से किसी को भी पति-पत्नी के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। अप्रैल 2012 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने वाले इस सेलिब्रिटी कपल के चार बच्चे हैं।

 फेमस बिजनस वुमन किम

फेमस बिजनस वुमन किम

आपको बता दें कि फोर्ब्स की हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनसार किम कार्दशियन 100 करोड़ रुपए की संपत्ति वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। उन्होंने यह अपने फैशन ब्रांड्स के बलबूते कमाया हैं। किम टीवी शोज और एड के अलावा दो बड़े बिजनेस भी करती हैं। साल 2017 में कॉस्मेटिक बिजनेस KKW Beauty लाइन चेन की शुरुआत की थी, जिससे उनको काफी प्रॉफिट मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+