हॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने शेयर की मां लक्ष्मी की फोटो, जानिए क्या है इसकी वजह?
नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति और परंपरा हमेशा से विदेशियों को लुभाती और प्रभावित करती आई है, हर साल हमारे देश के कल्चर को पढ़ने और समझने के लिए बहुत सारे विदेशी लोग भारत आते हैं, विभिन्नता में एकता की मिसाल भारत के धर्म से प्रभावित विश्व की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक भी हैं, जो कि मां लक्ष्मी की बड़ी उपासक हैं, जिसका साक्षात उदाहरण उनकी नई पोस्ट है, जिसमें उन्होंनें देवी लक्ष्मी की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात बयां की है।

सलमा हायेक ने अपने Twitter अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो कि धन और ताकत की देवी मां लक्ष्मी की है, इस फोटो शेयर करते हुए हॉलीवुड अदाकारा ने लिखा है कि 'जब भी मैं अपनी आंतरिक सुंदरता से जुड़ना चाहती हूं तो मैं मां लक्ष्मी पर अपना ध्यान केंद्रित करती हूं, मां लक्ष्मी शक्ति, ज्ञान, धन, सौंदर्य, प्रेम और भाग्य का पर्याय हैं'। सलमा की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
बिपाशा बसु ने कहा-ये अद्भुत है
सलमा हायेक इस पोस्ट पर बॉलीवुड सुंदरी बिपाशा बसु का भी रिएक्शन आया हैं, उन्होंने सलमा की पोस्ट को अद्भुत बताया है और सलमा की तारीफ की है। आपको बता दें कि मैक्सिकन-अमेरिकन एक्ट्रेस सलमा हायेक की गिनती विश्व की सुंदर अभिनेत्रियों में होती हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सलमा हायेक ने साल 2017 में उस वक्त पूरे विश्व में सनसनी फैला दी थी,जिस वक्त उन्होंने हॉलीवुड में मूवी मुगल के नाम से प्रसिद्ध हार्वे वेनस्टेन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
'हार्वे वेनस्टेन मेरे लिए राक्षस था'
'न्यूयॉर्क टाइम्स' में एक लेख लिखकर सलमा ने बताया था कि 'कई सालों तक हार्वे वेनस्टेन उनके लिए राक्षस था और साथ ही उन्होंने फिल्म 'फ्रीडा' के दर्दनाक प्रोडक्शन एक्सपीरियंस का भी जिक्र किया था। मालूम हो कि इसी फिल्म के लिए सलमा को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला था। सलमा ने कहा था कि हार्वे उनको ओरल सेक्स के लिए मजबूर करता था, वह उन्हें दूसरी औरतों के सामने भी कपड़े उतारने के लिए कहता था और जब उन्होंने इसका विरोध किया था तो हार्वे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।













Click it and Unblock the Notifications