एक्टर शॉन पेन की डॉक्यूमेंट्री में दिखेगी रूस हमले की पूरी सच्चाई, जान जोखिम में डाल पहुंचे यूक्रेन

मास्को, 25 फरवरी। रूस और यूक्रेन संकट पर पूरे दुनिया की नजर है। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद शुरू हुई सैन्य कार्रवाई में अब तक यूक्रेन के कई नागरिक और जवान मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दावा किया कि उसने रूस के 1000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया, आज तक किसी देश ने रूस को इतनी बड़ी क्षति नहीं पहुंचाई है। रूस-यूक्रेन की गोलीबारी के बीच अभिनेता और निर्देशक शॉन पेन कथित तौर पर यूक्रेन पहुंचे हैं।

Hollywood actor-director Sean Penn documentary will show the full truth of Russia-Ukraine dispute

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शॉन पेन यूक्रेन और रूस से बीच तनाव की असली वजह पर रिसर्च कर उस पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। पेन ने इससे पहले क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर मिस्टिक रिवर में अपनी भूमिकाओं और 2008 की बायोपिक मिल्क में अमेरिकी समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता हार्वे मिल्क की बायोपिक के लिए दो अकादमी पुरस्कार जीते हैं। बताया जा रहा है कि 'आई एम सैम' फिल्म के मशहूर एक्टर शॉन पेन 'वॉइस' के लिए यूक्रेन और रूस संकट पर डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शी जिनपिंग से बोले व्लादिमीर पुतिन- यूक्रेन संग उच्च स्तरीय वार्ता के लिए तैयार है रूस

रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलसिले में उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ भी एक मीटिंग की। हाल ही में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर शॉन पेन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। पोस्ट के साथ जेलेंस्की ने कैप्शन में लिखा, 'जितना अधिक लोग यूक्रेन में युद्ध के बारे में जानेंगे, रूस को रोकने की संभावना उतनी ही अधिक होगी!' उनके इस पोस्ट से ऐसा लगता है कि शॉन की डॉक्यूमेंट्री के सिलसिले में ही दोनों की मुलाकात हुई होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर शॉन ने आज (शुक्रवार) यूक्रेन सरकार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया था।

इस हफ्ते की शुरुआत में पेन यूक्रेन की राजधानी कीव गए थे और वहां फिल्म पर काम कर रहे हैं। शॉन पेन ने पहले नवंबर में देश का दौरा किया था, जहां उन्होंने कुछ सैन्य कर्मियों से मुलाकात की, जो यूक्रेन के एक शहर डोनेट्स्क में अग्रिम पंक्ति में तैनात थे। शुक्रवार को राजधानी पर मिसाइलों से बमबारी की गई क्योंकि रूसी सेना देश पर अपना वर्चस्व कायम कर रही है। इस तरह के विनाश के दौरान, जमीनी दृष्टिकोण से फिल्म के निर्माण में कई महत्वपूर्ण पल देखने को मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+