Holi 2021: नेपाल में होली के हुड़दंगियों पर गिरी गाज, कोविड नियम तोड़कर फंस गए

काठमांडू: नेपाल में साफ मनाही के बावजूद कोविड-19 नियमों के उल्लंघन करने के चलते होली के हुड़दंगियों को सख्त पुलिसिया ऐक्शन का सामना करना पड़ा है। नेपाल पुलिस ने राजधानी काठमांडू में कम से कम 60 लोगों को सरकारी आदेशों का उल्लंघन करके भारी संख्या में एक जगह पर जुटने के चलते हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कम से कम 400 बाइक भी सीज कर लिए हैं। नेपाल पुलिस के मुताबिक होली के हुड़दंगी साफ मनाही के बावजूद कोरोना के जोखिम को नजरअंदाज कर रहे थे। गौरतलब है कि नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही देश को कोरोना की दूसरी लहर से बचाने के लिए सार्वजनिक तौर पर होली मनाने पर चेतावनी दे रखी थी। लेकिन, पुलिस की मौजदूगी के बावजूद बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर निकल आए और होली मनाने लगे।

बसंतपुर दरबार स्कॉवयर पर जुटी युवाओं की भारी भीड़

बसंतपुर दरबार स्कॉवयर पर जुटी युवाओं की भारी भीड़

नेपाल की राजधानी काठमांडू के दिल कहलाने वाले बसंतपुर दरबार स्कॉवयर पर रविवार सुबह से हजारों युवक और युवतियां रंगों का त्योहार होली या फागु पूर्णिमा मनाने के लिए जुटने शुरू हो गए थे। हालांकि, लोग एक जगह पर ज्यादा संख्या में न जुटें इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का इंतजाम किया था। इस दौरान 1,000 से ज्यादा वाहन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोपों में पुलिस कार्रवाई के शिकार बन गए। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बसंता बहादुर कुंवर ने कहा कि कई ड्राइवरों को तो शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोपों में पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में करीब 458 मोटर साइकिलों को जब्त कर लिया गया है। लेकिन, इसके बावजूद वो बसंतपुर दरबार स्कॉवयर पर भीड़ जुटने से नहीं रोक पाए।

होली पर भीड़ जुटाने के लिए 60 लोगों को हिरासत में लिया

होली पर भीड़ जुटाने के लिए 60 लोगों को हिरासत में लिया

नेपाल पुलिस के मुताबिक कोरोना वायरस पाबंदियों के बावजूद भीड़ लगाकर होली खेलने के आरोपों में उसने कम से कम 60 लोगों को हिरासत में लिया है। क्योंकि, कोरोना की दूसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर नेपाली स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने पहले ही संबंधित अधिकारियों को होली त्योहार के मद्देनजर सारे एहतियात बरतने की चेतावनी दे रखी थी। मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि लोगों को परिवार के साथ ही होली मनाने की अपील करें। लेकिन, युवाओं ने सरकार की सारी चेतावनियों की धज्जियां उड़ाईं और काठमांडू की सबसे मशहूर जगह पर इकट्ठा होकर होली की हुड़दंग में जुट गए। शुरू में पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की , लेकिन एक समय बाद इतनी भीड़ जुट गई कि वो लाचार नजर आने लगे।

कोविड की वजह से सार्वजनिक होली कार्यक्रमों की है मनाही

कोविड की वजह से सार्वजनिक होली कार्यक्रमों की है मनाही

वैसे सरकार की चेतावनियों की वजह से पिछले साल के मुकाबले इसबार शहर में होली से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन पहले ही रद्द कर दिया गया था। पुलिस ने कहा था कि उनकी रणनीति यही है कि लोगों को एक जगह नहीं जुटने दें। लेकिन, युवाओं के उत्साह ने उनकी सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वहां बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं। नेपाल में अबतक कुल 2,76,839 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3,027 लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है। (तस्वीर-सौजन्य नेपाली टाइम्स ट्विटर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+