हिटलर की पत्नी के ये सामान हुए नीलाम, मिली बड़ी रकम
तानाशाह एडोल्फ हिटलर और उसकी दुनिया आज भी हमारे लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।
लंदन। नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की पत्नी एफा ब्राउन की नीले रंग की निकर ब्रिटेन में करीब 3000 पाउंड (करीब 2,48,502 रुपए)में एक नीलामी के दौरान बेची गई। नीलामी में मिली कीमत आनुमानित राशि से 7 गुना ज्यादा है।
बताया गया कि इसके साथ ही सोने की क्लस्टर चढ़ी अंगूठी, एक सिल्वर बॉक्स के साथ सिल्वर होल्डर भी है जिसमें ब्राउन की चटक लाल लिपस्टिक रखी जाती थी।

उम्मीद थी कि मिलेंगे सिर्फ 700 पाउंड!
उम्मीद जताई जा रही थी कि ये सिर्फ 700 पाउंड (करीब 57,953 रुपए) में ही नीलामी होगी लेकिन यह नीलामी 2900 पाउंड तक बढ़ गई। बताया गया कि निकर पर लेस पर रिबन ट्रिम लगी थी, साथ ही इस पर कढ़ाई भी की गई थी।
नीलामकर्ता शोफी जोन्स के मुताबिक 6 रूबियो जड़ी सोने की अंगूठी 1,250 पाउंड की बिकी। वहीं सिल्वर लिपस्टिक केस 360 पाउंड का बिका।
नीलामी के दौरान हिटलर और एफा की कुछ फोटो भी थी, जो 100 पाउंड में बिकीं।












Click it and Unblock the Notifications