पाकिस्तान पर चढ़ा होली का रंग
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) होली के रंग में पाकिस्तान के हिन्दू भी डूब गए हैं। वहां पर भी होली खेली जा रही है। लाहौर और कराची के हिन्दुओं ने आज भी एक-दूसरे पर गुलाल लगाया।
पंजाब में होली
टीम पाकिस्तान हिन्दू सेवा तथा प्रोगेसिव हयूमन फाउंडेशन ने होली के पर्व का आयोजन किया। होली पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ग्रामीण इलाकों में भी खेली जा रही है। कुछ समय पहले पाकिस्तान में शिवरात्रि का पर्व भी बड़ी ही धूमधाम से मना था। बड़े शहरों में इस अवसरों पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम हुए थे। भारत से भी कुछ हिन्दू तीर्थयात्री वहां गए थे।
पाकिस्तान हिन्दुओं के एक संगठन के नेता अमरनाथ रंधावा ने बताया था कि पाकिस्तान में हिन्दू अपने सभी पर्व मनाते थे। उन्हें पर्व मंनाने से कोई नहीं रोकता। बता दें कि पाकिस्तान में करीब 8 लाख हिन्दू रहते हैं। ज्यादातर हिन्दू सिंध प्रांत में रहते हैं। पंजाब प्रांत में इनकी आबादी काफी कम है।













Click it and Unblock the Notifications