हिंदुओं के खिलाफ खतरनाक साबित हो रहा बाइडेन का कार्यकाल, हेट क्राइम में भारी उछाल, USA ने क्यों साधी चुप्पी?
Hinduphobia in America: अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ घृणा अपराध में बेतहाशा इजाफा हुआ है और कथित धार्मिक आधार पर हिंसा को लेकर भारत को ज्ञान देने वाले जो बाइडेन ने चुप्पी साध रखी है।
कैलिफोर्निया सिविल राइट्स डिपार्टमेंट (CRD) ने जो लेटेस्ट आंकड़े जारी किए हैं, उनमें कहा गया है, कि कैलिफोर्निया में हिंदुओं के खिलाफ हिंसक अपराधों में भारी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि अमेरिकी राज्य में हिंदूफोबिया और हिंदू विरोधी भावनाओं से प्रेरित घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि सबसे ज्यादा यहूदी विरोधी घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद सबसे ज्यादा हिंदुओं को निशाना बनाया है और इस्लामोफोबिया से जुड़े मामले काफी कम हैं। CRD के आंकड़ों से पता चलता है, "यहूदी विरोधी (36.9%), हिंदू विरोधी (23.3%) और मुस्लिम विरोधी (14.6%) हेट क्राइम के मामले दर्ज किए गये हैं।"
CRD के निष्कर्षों से पता चला है, कि उसने हेट क्राइम को लेकर साल भर में 1020 वास्तविक घटनाओं को रिकॉर्ड और ट्रैक किया है और हर 6 पीड़ितों में से चार पीड़ितों ने CRD से मदद मांगी, जिसमें प्रत्यक्ष, परोक्ष और कानूनी मदद शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "ये डेटा कैलिफोर्निया के करीब 80 काउंटियों में जांच कर तैयार किए गये हैं, जिनमें 10 सबसे ज्यादा आबादी वाली काउंटियां भी शामिल हैं।"
20 मई को जारी सीआरडी की रिपोर्ट से पता चलता है, कि 1,020 रिपोर्ट की गई घृणा घटनाओं में से 580 को वेरिफाइ किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, कि इनमें से 35% घटनाएं नस्ल और जातीयता से प्रेरित थीं, 15% लिंग पहचान से और लगभग 11% यौन हिंसा से प्रेरित थीं।
अमेरिका स्थित अखबार इंडियावेस्ट से बात करते हुए हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) में नीति और कार्यक्रम के प्रबंध निदेशक समीर कालरा ने कहा, कि "रिपोर्ट उस बात की पुष्टि करती है जो हम पहले से जानते थे: हिंदूफोबिया और हिंदू-विरोधी घटनाएं पहले की तुलना में ज्यादा प्रचलित हैं।" उन्होंने कहा है, कि "हमने समुदाय के सदस्यों से घृणा अपराधों और पूर्वाग्रह की घटनाओं की रिपोर्ट में वृद्धि देखी है, खासकर 2023 की शुरूआत के बाद से।"
बाइडेन के शासनकाल में कैलिफोर्निया के हेवर्ड में विजय के शेरावाली मंदिर और कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर हिंदू मंदिर में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी मंदिर परिसर पर भारत विरोधी और हिंदू विरोधी नारे लिखे थे।
इससे पहले FBI की सलाना यूनिफॉर्म क्राइम रिपोर्ट में भी कहा गया था, कि साल 2022 के बाद से हिंदुओं के खिलाफ होने वाली हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि, हिंदू संघटनों का कहना है, कि हेट क्राइम के आंकड़ों को कम दिखाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियां ज्यादातर मामले रिपोर्ट दर्ज ही नहीं करती है।
मिशिगन से डेमोक्रेट पार्टी के सांसद श्री थानेदार ने अप्रैल में अमेरिकी संसद में एक नया कानून पेश किया है, जिसका मकसद "हिंदूफोबिया" की भी निंदा करना था। उन्होंने बिल पेश करने के बाद कहा था, कि "आज मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में हिंदू धर्म पर हमलों में काफी वृद्धि देख रहा हूं, बहुत सारी गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। हिंदू धर्म का अभ्यास करने और एक हिंदू परिवार में पले-बढ़े होने के कारण, मुझे पता है कि हिंदू धर्म क्या है। यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण धर्म है... यह ऐसा धर्म नहीं है, जो दूसरों पर हमला करता है, यह ऐसा धर्म नहीं है जो दूसरों के खिलाफ आक्रामक है।"
-
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
Middle East Conflict: सऊदी और UAE की ईरान को सबक सिखाने की तैयारी, अमेरिका को दिया बड़ा आफर! -
Iran America War: ईरान के इन कमांडरों की खबर देने वाले को मिलेगा 92 करोड़ रुपये, अमेरिका का ऐलान -
Who Is Saeed Jalili: Ali Larijani के बाद सईद जलीली होंगे ईरान आर्मी के चीफ? क्यों कहते हैं 'जिंदा शहीद’? -
USS Gerald Fire Incident: अमेरिकी नौसैनिकों ने फूंक डाला वॉरशिप? जंग से बचने की तरकीब या हादसा?- Video -
Donald Trump Iran war: 2,200 अमेरिकी सैनिक ईरान के लिए रवान, सैटेलाइट ने खोल दी ट्रंप की गुप्त पोल -
Iran Vs America War: 'अमेरिका के बिना NATO कागजी शेर', यूरोपीए देशों पर भड़के ट्रंप, कहा - याद रखेंगे -
भोपाल होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया फैजान, बजरंग दल का हंगामा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले -
केदारनाथ में शपथ पत्र, गंगोत्री में 'पंचगव्य' से परीक्षा, जानिए क्यों-कैसे, गैर हिंदूओं की एंट्री पर मचा बवाल -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate












Click it and Unblock the Notifications