नॉर्थ कैरोलिना के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के गेटवे टावर का उद्घाटन, लोगों में खुशी की लहर

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अमेरिका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर श्री वेंकटेश्वर के 87 फीट के टावर का उद्घाटन किया गया। उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर गैरी कूपर ने सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया।

अमेरिका (America) के नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) में हिंदू समुदाय के लिए इस साल दिवाली का त्योहार खास रहा। अमेरिकी हिंदुओं के बीच दीपालली की खुशी को बढ़ाते हुए नॉर्थ कैरिलोना में श्री वेंकेटेश्वर मंदिर के एक नए 87 फीट के टावर का उद्घाटन किया गया। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर गैरी कपूर ने सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया। इस उद्घाटन से वहां रह रहे हिंदुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार इसे, टॉवर ऑफ यूनिटी एंड प्रॉस्पेरिटी नाम दिया गया है। साथ ही इसे भगवान के लिए शाही प्रवेश द्वार के रूप में भी वर्णित किया गया है।

एकता और समृद्धि का टावर नाम दिया गया

एकता और समृद्धि का टावर नाम दिया गया

नॉर्थ कैरोलिना में स्थित गेटवे टावर को 'एकता और समृद्धि का टावर' नाम दिया गया है। श्री वेंकटेश्वर मंदिर को उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है। गवर्नर गैरी कूपर ने कहा कि 'मुसीबत के समय में यह कितना अद्भुत दिन है।

हिंदू समुदाय के लिए खुशी की खबर

हिंदू समुदाय के लिए खुशी की खबर

बता दें कि,इस मंदिर के गेटवे टावर का उद्घाटन 24 अक्टूबर को किया गया था। यह उत्तरी कैरोलिना में क्षेत्र के बढ़ते हिंदू समुदाय के लिए एक मील का पत्थर है। इस दौरान गवर्नर गैरी कूपर ने मंदिर के पुजारियों को धार्मिक टॉवर का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।

2019 में टावर के लिए मंजूरी दी गई

2019 में टावर के लिए मंजूरी दी गई

वहीं, मंदिर न्यासी बोर्ड के महासचिव लक्ष्मीनारायण श्रीनिवासन ने कहा कि टावर के लिए मंजूरी 2019 में दी गई थी। इसका निर्माण अप्रैल 2020 में शुरू हुआ था। श्री वेंकटेश्वर मंदिर 1988 में उत्तरी कैरोलिना में रहने वाले भारतीयों की बढ़ती मांग के बाद अस्तित्व में आया। यह मंदिर दक्षिण भारतीय मंदिरों की भव्यता और सूक्ष्म रूप से विस्तृत कलाकृति को फिर से प्रस्तुत करना चाहते थे। बता दें कि मंदिर आंध्र प्रदेश के तुरुपति के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर के बाद निर्माण किया गया है।

शाही प्रवेश द्वार अर्थात गोपुरम

शाही प्रवेश द्वार अर्थात गोपुरम

कैरोलिना के इस शाही प्रवेश द्वार को जिसे भारत में गोपुरम कहा जाता है। मंदिर के अध्यक्ष डॉ. राज थोटकुरा ने कहा कि टावर भगवान के चरणों का प्रतीक है। जब भक्त आते हैं तो वे राजा गोपुरम में आने से पहले भगवान के चरणों में झुकते हैं और जब वे मंदिर में जाते हैं तो वे अपनी सारी चिंताओं को पीछे छोड़ देते हैं। साल 2021 की जनगणना के अनुसार, 51 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकी वेक काउंटी में रहते हैं। नॉर्थ कैरोलिना के कैरी में 19,903 भारतीय अमेरिकी रहते हैं।

(Photo Credit : Social Media)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+