रोहिंग्या मुसलमानों की बर्बरता- हिंदुओं से पढ़वाई नमाज, माथे से मिटाया सिंदूर
नई दिल्ली। रोहिंग्या मुसलमान खुद को असहाय बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों की दुहाई दे रहे हैं। वो भारत में शरण मांग रहे हैं। हालात ये हैं कि पेट पालने के लिए उन्हें पौधे और कीड़े-मकौड़ों का सहारा लेना पड़ा रहा है। लेकिन फिर भी वो अपनी बर्बराता से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला बांग्लादेश के शरणार्थी कैंपों में सामने आया है। यहां रोहिंग्या मुसलमान अब रोहिंग्या हिंदू महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राहत कैंपों में रोहिंग्या मुसलमान हिंदुओं को दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये हिंदू महिलाओं के माथे से सिंदूर पोंछ रहे हैं और चूडि़यां तोड़ रहे हैं।

जिंदा रहना चाहती हो तो करना होगा धर्म परिवर्तन
इंडिया टूडे से खास बातचीत में राबिया (असली नाम पूजा, धर्म परिवर्तन कर बनी राबिया)नाम की एक महिला ने अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई है। राबिया ने बताया कि वह रोहिंग्या हिंदू है और शरण की उम्मीद में म्यांमार से पलायन करके यहां आई थी। रबिया का कहना है कि उसने जो सोचा था, यहां आने के बाद सब कुछ उल्टा हुआ। उसके हालात और बुरे हो गए। राबिया ने बताया कि रोहिंग्या मुसलमान मुझे जंगल ले गए और कहा कि मुझको नमाज पढ़नी पड़ेगी। उन्होंने मेरा सिंदूर मिटा दिया और हिंदू धर्म की पहचान वाली चूड़ियों को तोड़ दी। साथ ही कहा गया कि अगर मैं जिंदा रहना चाहती हूं, तो धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा।

दिल भगवान के लिए धड़कता है लेकिन मुझे अल्लाह कहलवाया गया
राबिया ने बताया कि मुझे बुर्का पहनाया गया और करीब तीन सप्ताह तक इस्लामिक रीति रिवाज सिखाया गया। मुझे नमाज पढ़ना सिखाया गया। मुझसे अल्लाह कहलवाया गया, जबकि मेरा दिल भगवान के लिए धड़कता है। मेरे पड़ोसियों ने मेरी खोज शुरू की और उनको पता चला कि मैं मुस्लिम कैंप में रह रही हूं।

एक और महिला ने बयां की दर्दनाक कहानी
बांग्लादेश के कॉक्सबाजार जिले के कोटूपालोंग इलाके में हिंदू शरणार्थियों के कैंप में रह रहे कई हिंदू महिलाओं की कहानी पूजा की तरह ही है। रिका से सादिया बनी 28 साल की रिका धर की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। रिका के मुताबिक 25 अगस्त की रात अचानक हिंदुओं के घरों पर हमला किया गया। हमलावरों ने पहले मोबाईल फोन छीन लिया फिर घर के मर्दों को बांधकर बुरी तरह से पीटा। रिका के मुताबिक उसके पति सोनार का काम करते थे। नकाबपोश लोगों ने सारे जेवरात लूट लिया और उसके साथ भी जमकर मारपीट की। हिंदूओं को चिह्नित कर नजदीक के एक पहाड़ पर ले जाया गया, जहां लाईन में खड़ा कर उनकी हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications