पाकिस्तानी हिंदू महिला ने रो-रोकर बताया दर्द, जिसे बचपन से बांधी राखी, उसी ने जबरदस्ती किया निकाह

पाकिस्तान में हिंदू लड़की रीना मेघवार ने बचपन से जिस मुस्लिम शख्स को बांधी राखी, उसी ने जबरन किया निकाह।

इस्लामाबाद, जुलाई 28: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ क्या सलूक किया जाता है, उसे जानकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। इमरान खान के रियासत-ए-मदीना में अल्पसंख्यकों के साथ कैसा सलूक किया जाता है, उसकी दर्दभरी कहानी आप रीना मेघवार का वीडियो देखकर समझ सकते हैं। रीना मेघवार ने जिस मुस्लिम युवक को बचपन से राखी बांधा था, उसी ने रीना मेघवार को कभी ना भरने वाला जख्म दिया है। सबसे खतरनाक बात ये है कि पुलिसवालों ने भी आरोपी का ही साथ दिया है।

जबरदस्ती किया निकाह

जबरदस्ती किया निकाह

पाकिस्तानी नेता अयाज लतीफ ने पीड़ित महिला के वीडियो को शेयर किया है और उसकी दर्दभरी कहानी पूरी दुनिया को बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक रीना मेघवार पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है और मोहम्मद कासिम नाम के शख्स ने उसे अगवा कर लिया और फिर जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह कर लिया। पीड़ित महिला के मुताबिक कासिम उसका पड़ोसी है और वो बचपन से उसे राखी बांधते हुए आ रही थी। रीना, कासिम को अपना भाई समझती थी लेकिन कासिम ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया।

कोर्ट ने महिला को भेजा घर

कोर्ट ने महिला को भेजा घर

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रीना मेघवार को अगवा करने के बाद उसे मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कर दिया गया, जिसके लिए उससे खूब मारपीट की गई और उसका नाम मरियम कर दिया गया। पीड़ित लड़की के घरवालों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित महिला के परिजन कोर्ट गये और फिर कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान की सिंध प्रांत की पुलिस ने महिला को बरामद किया और फिर उसे घरवालों के हवाले कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक 26 जुलाई को महिला को रेस्क्यू किया गया है।

वायरल वीडियो से खुली पाकिस्तान की पोल

रिपोर्ट के मुताबित, रीना ने एक वीडियो बनाया, जिसे एक पाकिस्तान के स्थानीय पत्रकार ने सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते वीडियो खूब वायरल हो गया और विदेशों में भी पाकिस्तान की किरकिरी होने लगी। जब इमरान खान सरकार पर काफी दबाब बन गया, तब जाकर अदालत ने रीना को उसके घरवालों को सौंपने का आदेश दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी कासिम ने रीना को जबरदस्ती मुसलमान बताने के लिए जाली कागजात तैयार कर लिए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रीना को 13 फरवरी को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अगवा किया गया था।

घरवालों को जान से मारने की धमकी

रीना ने अपने वीडियो में कहा है कि ''प्लीज मुझे मेरे घरवालों के पास भेज दो। मुझे जबरदस्ती लाया गया है और मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि वो मेरे घरवालों को मार देंगे।'' रिपोर्ट के मुताबिक जब वीडियो काफी वायरस हो गया, उसके बाद पाकिस्तान और सिंध सरकार को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, घटना की जांच के लिए मजबूरन सिंध सरकार को एएसपी शबीर अहमद सेथर के नेतृत्व में टीम का गठन करना पड़ा और तब जाकर सिंध प्रांत के काशकेली के एक घर से रीना को बरामद किया गया।

अदालत में रीना का बयान

अदालत में रीना का बयान

पुलिस ने जब लोकल कोर्ट में पीड़ित हिंदू लड़की रीना को पेश किया, तो उसने सनसनीखेज बयान दिए। महिला ने कहा कि उसने इस्लाम कबूल नहीं किया है, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती मरियम नाम से उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करा दिए हैं। रीना ने कहा कि आरोपी उसके साथ खूब मारपीट करता था। रीना के बयान के बाद कोर्ट ने आरोपी कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं महिला को परिवारवालों के हवाले करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित महिला रीना को उसके घरवालों के हवाले कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+