उम्मीदवारी मिलने के बाद ट्रंप से आगे हुईं हिलेरी क्लिंटन
वाशिंगटन।अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को ताजा चुनावी सर्वे में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर नौ अंकों की बढ़त हासिल हुई है।

सीएनएन-ओआरसी की ओर से कराए गए ताजा सर्वे के अनुसार हिलेरी 52 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं, जबकि 43 प्रतिशतलोग ट्रंप को अपना अगला राष्ट्रपति देखना चाहते हैं। जबकि इसी नेटवर्क के पिछले सर्वेक्षण के नतीजे से तुलना करें तो हिलेरी ने सात अंकों की बढ़ोतरी हासिल की है।
क्या कहता है यह नया सर्वे
- यही नहीं हिलेरी की नीतिगत क्षमता पर भरोसा करने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
- इस सर्वे में 48 प्रतिशत लोगों ने माना कि हिलेरी की नीतियां देश को सही दिशा में ले जाएंगी।
- पिछले सर्वे में हिलेरी के बारे में यह ख्याल रखने वालों का आंकड़ा 43 प्रतिशत था।
- नीतिगत क्षमता के संदर्भ में ट्रंप पर भरोसा करने वालों का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है।
- सीबीएस न्यूज की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक हिलेरी को 46 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन हासिल है।
- जबकि ट्रंप को 39 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं।
- डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कंवेंशन के बाद हिलेरी की लोकप्रियता में चार अंकों का इजाफा हुआ।
- 'रियल क्लियर पॉलिटिक्स डॉट कॉम' के अनुसार हिलेरी को ट्रंप पर औसतन 3.9 अंकों की बढ़त हासिल है।












Click it and Unblock the Notifications