Air India FLIGHT में हाई-टेक चोरी, सोते यात्रियों का सामान गायब, चीनी गिरोह बेनकाब

High-tech theft in Air India flight: हांगकांग (Hong Kong) से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (Air India flight) में हवाई यात्रा के दौरान चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। उड़ती फ्लाइट में चोरी करने वाले एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है वहीं तीन अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।

High-tech theft in Air India flight

डेबिट और क्रेडिट कार्ड चुराने का आरोप

पुलिस ने शनिवार (17 मई) को बताया कि एक चीनी नागरिक (Chinese gang exposed) को अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान सहयात्रियों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति एक संगठित वैश्विक इन-फ्लाइट चोरी गिरोह का सदस्य होने का संदेह है।

IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी

आरोपी, 30 वर्षीय बेनलाई पान, को 14 मई को हांगकांग से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-315 से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI एयरपोर्ट) पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बेनलाई पान के साथ तीन अन्य चीनी नागरिक मेंग गुआंगयांग,चांग मंग, और लियू जीए के साथ यात्रा कर रहा था। इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। माना जा रहा है कि यह समूह मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय इन-फ्लाइट चोरी रैकेट का हिस्सा है।

जानिए पूरा मामला?

आईजीआई एयरपोर्ट की एसीपी उषा रंगनानी ने अपने बयान में बताया कि, 'एयर इंडिया की सुरक्षा टीम ने उड़ान में चार चीनी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित किया। यात्री प्रभात वर्मा, जो सीट 12C पर बैठे थे, ने अपनी बैग से क्रेडिट कार्ड गायब होने की शिकायत की। उन्होंने यह भी बताया कि वर्मा ने सीट 14C पर बैठे एक यात्री के संदिग्ध व्यवहार की ओर ध्यान दिलाया, जबकि उस व्यक्ति की टिकट सीट 23C की थी। बाद में लापता क्रेडिट कार्ड सीट 14C के नीचे से बरामद हुआ, जहां पान बैठा हुआ था।

एक अन्य यात्री प्राशी ने शिकायत की कि उनकी मां का डेबिट कार्ड भी उड़ान के दौरान गायब हो गया था। वहीं एक तीसरी यात्री नफीज फातिमा ने एक वीडियो पेश किया, जिसमें पान को उड़ान के दौरान ओवरहेड बिन्स खोलते और अन्य यात्रियों के बैग में हाथ डालते हुए देखा जा सकता है। पूछताछ के दौरान पान ने स्वीकार किया कि वे लोग विशेष रूप से लंबी अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट उड़ानों में ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते थे जो सो रहे होते थे या जिनका सामान ध्यान से नहीं रखा गया होता था। गिरोह के सदस्य विमान में अलग-अलग जगह बैठते थे ताकि संदेह न हो। चोरी किए गए कार्ड का उपयोग करने के बाद वे उन्हें फेंक देते थे।

ये भी पढ़ें Explainer: China-Pakistan-Turkiye का गठजोड़ सुरक्षा से व्यापार तक भारत का सिरदर्द बढ़ाएगी ये तिकड़ी

मामले की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन, वॉलेट और अन्य सामान जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि यह गिरोह वैश्विक स्तर पर ऐसी घटनाओं में शामिल हो सकता है, इसीलिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया है। बेनलाई पान को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके तीन साथियों की भूमिका की जांच जारी है। देशभर के इमिग्रेशन विभागों को अलर्ट कर दिया गया है और संबंधित दूतावासों तथा वैश्विक कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें IAF महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान ने नहीं पकड़ा, Viral वीडियो की सच्‍चाई क्‍या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+