चीते जैसी फुर्ती से बॉडीगार्ड ने दिया काम को अंजाम, जापानी PM किशिदा को बचाया, देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
तेजी से आ रहे स्मोक बम को ब्रीफकेस से रोका, उसी दौरान पैर से झटका दिया और संभलते हुए धक्का देकर PM को बचाया... PM के सुरक्षाकर्मी का जापानी पीएम को बचाने के वीडियो खूब वायरल हो गया है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने स्मोक बम से हमला किया। पीएम किशिदा वाकायामा शहर में एक इलेक्शन रैली में भाषण देने पहुंचे थे। सुरक्षा बलों ने फौरान पीएम को सुरक्षित किया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शनिवार को जब पीएम पर हमला हुआ तो वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने न सिर्फ बम को सुरक्षा छतरी से रोका बल्कि उसी क्षण पैर के झटके से दूर फेंक दिया। और इतनी ही देर में वह सुरक्षाकर्मी पीएम किशिदा को धक्का देकर वहां से दूर लेकर चला गया।
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सुरक्षाकर्मी ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पीएम के वहां से सुरक्षित निकलने के बाद वह स्मोक बम फट जाता है। हालांकि सभी वहां से दूर जा चुके होते हैं इसलिए कोई भी अप्रिय स्थिति नहीं बन पाती।
इसके कुछ देर बाद संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया। इसमें दिलचस्प ये भी है कि उस हमलावर को सुरक्षाकर्मी ने नहीं बल्कि मछुआरों ने पकड़ा। एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि मछुआरों में एक ने पीछे से उस व्यक्ति का गर्दन पकड़ा, दूसरे ने उसका सिर नीचे की ओर दबाया और एक ने उसका पैर पकड़ लिया।
इसके कुछ ही पल बाद एक धमाका हुआ और भीड़ इधर-उधर भागी तथा अधिकारी संदिग्ध को घसीटकर दूर ले गये। जापान के सोशल मीडिया पर मछुआरा समुदाय के प्रयासों की चर्चा हो रही है। कई लोग मछुआरों की फुर्ती की प्रशंसा कर रहे हैं।
किशिदा स्थानीय चुनाव में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के एक उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए कल वाकायामा के साईकजाकी बंदरगाह पहुंचे थे। पीएम अपना भाषण शुरू करने ही वाले थे कि वहां विस्फोट हो गया था। संदिग्ध माने जा रहे एक युवक को शनिवार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे ठीक 9 महीने पहले 8 जुलाई 2022 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। वे आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। उसी दौरान 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी। 6 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications