माली की चमकी किस्मत, अरबपति ने 51 साल के फूलवाले को लिया गोद, विरासत में मिलेगी करोड़ों की संपत्ति

हर्म्स (Hermes) के फाउंडर थियेरी हर्म्स के अरबपति पोते निकोलस प्यूक ने उत्तराधिकारी की दिलचस्प योजना बना रहे हैं। इसके लिए वो 51 साल के एक माली को गोद लेंगे। इस कारण वह माली एक झटके में करोड़पति बन गया है। आपको बता दें, प्यूक करीब 10.3 से 11.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। एडॉप्शन के बाद उनकी संपत्ति का एक हिस्सा माली के पास जाएगा।

Tribune de Genève की रिपोर्ट के अनुसार, दो बच्चों वाली एक स्पेनिश महिला से शादी करने वाले इस माली की पहचान अभी गुप्त रखी गई है। 80 साल के प्यूक की संपत्ति का एक अहम हिस्सा माली को विरासत में मिलेगा।

Cash

इटालियन आउटलेट Sky TG2424 की रिपोर्ट के अनुसार, प्यूक ने पहले ही अपने माली को मार्राकेश, मोरक्को और मॉन्ट्रो, स्विट्जरलैंड में प्रॉपर्टी की चाबियां सौंप दी हैं। इन प्रॉपर्टी की कुल कीमत करीब 55 लाख यूरो यानी लगभग 59 लाख डॉलर है।

क्या है हर्म्स?
हर्म्स एक लग्जरी ब्रांड है जो अपने हैंडमेड सामान और हैंडबैग के लिए जाना जाता है। उनमें से एक का उत्पादन करने में 18 से 24 घंटे की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए, प्रत्येक केली बैग के निर्माण को पूरी तरह से पूरा करने में 18 घंटे लगते हैं। हर्म्स के बैग्स के लिए दुनिया भर से चमड़ों का आयात किया जाता है।

यह देखें: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रेसीडेंट ने मांगी माफी, अमेरिकी संसद में खुलेआम दिखाई थी हमास के लिए हमदर्दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+