नेपाल के पर्यटन मंत्री सहित 6 लोगों की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत
नई दिल्ली। नेपाल के पर्यटन मंत्री को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। नेपाल के गृह सचिव ने इसकी जानकारी दी है। इस हादसे में पर्यटन मंत्री सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। पर्यटन मंत्री का नाम रबींद्र अधिकारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हेलिकॉप्टर में नेपाल गृह मंत्रालय के सचिव प्रेम कुमार राय ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी कि मंत्री अधकारी और पांच अन्य लोगों का हेलीकॉप्टर में सवार थे।

मंत्री अधकारी और उनकी टीम एक घरेलू हवाई अड्डे के निरीक्षण दौरे पर थी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मंगलवार से नेपाल के पहाड़ी इलाकों के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications