Air India ने हीथ्रो एयरपोर्ट से शुरू कीं सेवाएं, आग की वजह से हवाई अड्डा हो गया था बंद , पोस्ट कर दी जानकारी
Heathrow Airport News: एयर इंडिया ने शनिवार(22 मार्च) को कहा कि उसने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ानें पुनः शुरू कर दी हैं। कल बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण उड़ानों का संचालन शुक्रवार(21 मार्च) को रोक दिया गया था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना के कारण भारत से संचालित होने वाली 37 उड़ानें प्रभावित हुईं थी।
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि स्थिति समान्य होने के बाद उसने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। यह फैसला बिजली की कमी के कारण हवाई अड्डे पर हुए परिचालन व्यवधान के बाद लिया गया। गौरतलब है कि भारत और यूरोप के बीच महत्त्वपूर्ण प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हीथ्रो हवाई अड्डे पर इस रूट से सबसे अधिक फ्लाइट आती जाती हैं। लंदन महानगर पुलिस ने कहा है कि हीथ्रो हवाई अड्डे पर लगी आग में अभी तक किसी गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बंद होने से हीथ्रो से आने-जाने वाली कम से कम 1,351 उड़ानें प्रभावित हुईं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, क्वांटास एयरवेज और यूनाइटेड एयरलाइंस सहित अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वाहकों को भी अपने विमानों को पेरिस और शैनन जैसे वैकल्पिक यूरोपीय हवाई अड्डों पर भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर जानकारी देते हुए बताया कि कल बिजली की कमी के कारण एयरपोर्ट पर व्यवधान के बाद लंदन हीथ्रो (LHR) से हमारी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। आज की उड़ान AI111 निर्धारित समय पर थी और लंदन से आने-जाने वाली अन्य उड़ानें भी निर्धारित समय के अनुसार संचालित होने की उम्मीद है। 21 मार्च की उड़ान AI161, जिसे फ्रैंकफर्ट के लिए डायवर्ट किया गया था। स्थानीय समयानुसार दोपहर 14:05 बजे फ्रैंकफर्ट से रवाना होने की उम्मीद है।
मीड़िया रिपोर्टस के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया, ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक ने शनिवार सुबह एलएचआर के लिए अपनी उड़ानें संचालित कीं और एयर इंडिया की एक अन्य उड़ान दोपहर में रवाना होने वाली है। दिल्ली हवाई अड्डे से एलएचआर को जोड़ने वाली छह दैनिक उड़ानें हैं। ब्रिटिश एयरवेज की भारत और एलएचआर के बीच प्रतिदिन आठ उड़ानें हैं, जिनमें मुंबई से तीन और दिल्ली से दो उड़ानें शामिल हैं। वर्जिन अटलांटिक की दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से एलएचआर के लिए प्रतिदिन पांच उड़ानें हैं। एयर इंडिया की एलएचआर के लिए प्रतिदिन छह उड़ानें हैं।












Click it and Unblock the Notifications