Video:9 साल का ये मासूम रो-रोकर कहता है, मैं मर जाना चाहता हूं

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने सोशल मीडिया परअपने 9 साल के मासूम बेटे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपका दिल पसीज जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की महिला ने जो वीडियो साझा किया है उसमे देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करना चाहता है। बच्चा स्कूल में दी जाने वाली प्रताड़ना से इस कदर डरा हुआ है कि वह आत्महत्या की बात करता है। यरक्का बाइल्स ने पांच मिनट का एक वीडियो फेसबुक पर साझा किया है जिसमे उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि प्रताड़ना का यह असर होता है, सच में समझ नहीं आता है कि क्या किया जा सकता है।

kid

यरक्का का 9 साल का बेटा कूदेन जन्म से उपास्थि-अविकसन की बीमारी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से उसकी लंबाई और शरीर का विकास रूक गया है। यरक्का की मां ने इस वीडियो को बच्चे को स्कूल से लाने के बाद अपनी कार में रिकॉर्ड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा काफी बुरी तरह से रो रहा है और वह कहता है कि मैं अपने दिल में चाकू घोंप लेना चाहता हूं, मैं चाहता हूं कि कोई मुझे मार दे। अपने बेटे की पीड़ा को जाहिर करते हुए यरक्का कहती हैं कि मैंने अपने बेटे को अभी स्कूल से उठाया है, उसे बहुत बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया है, मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि प्रताड़ना से क्या होता है। मैं आपसे विनती करती हूं कि अपने बच्चे, परिवार और दोस्तों को इस बारे में शिक्षित कीजिए, आपको समझ आएगा क्यों बच्चे खुद को मार लेते हैं।

यरक्का कहती हैं कि 9 साल के बच्चे पर प्रताड़ना का यह असर होता है, जो सिर्फ स्कूल जाना चाहता है, पढ़ना चाहता है और हर रोज खुश रहना चाहता है। अपने बेटे की हालत से मां इस कदर दुखी हैं कि वह कहती हैं कि मुझे कोई रस्सी दे दे मैं खुद को मार लेना चाहती हूं। एक वर्ष पहले एक इंटरव्यू में यरक्का ने कहा था कि उनके बेटे ने तीन साल पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। बता दें कि इस वीडियो को तकरीबन 2 करोड़ लोगों ने अभी तक देखा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया इसपर जाहिर कर रहे हैं। लोग बच्चे और मां के प्रति अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+